BREAKING NEWS
KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 11, 2023, 10:56 am
REPORT : 51वीं स्टेट तैराकी चैम्पियनशिप के लिए मप्र तैराकी संघ ने दिया अलॉटमेंट पत्र, 500 से ज्यादा तैराक लेंगे स्पर्धा में भाग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में प्रस्तावित राज्य तैराक प्रतियोगिता के आयोजन पर अधिकृत मोहर लग गई है। मप्र राज्य तैराकी संघ द्वारा बुधवार को आगामी 1 से 4 जून तक होने वाली 51वीं चैम्पियनशिप के लिए जिला तैराक संघ नीमच को अलॉटमेंट पत्र प्रदान कर दिया है। यानी अब यहां प्रतियोगिता आयोजन को लेकर फाइनल कार्यक्रम जारी हो गया है। यह मिलते ही जिला तैराकी संघ ने प्रशासन को अवगत कराने एडीएम नेहा मीना से मुलाकात कर उन्हें एक कॉपी सौपी ओर आयोजन में प्रशासन से सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही संघ ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसमें करीब पूरे प्रदेश के 500 से ज्यादा तैराक भाग लेंने नीमच आएंगे। इस मान से यहां सभी तरह की व्यवस्था की जा रही है।
जिला तैराकी संघ नीमच जिलाध्यक्ष अशोक मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि 51वीं स्टेट तैराकी चैम्पियनशिप के लिए मप्र तैराकी संघ ने बुधवार को अलॉटमेंट प्रदान कर दिया है। किसी भी राज्य स्पर्धा के पूर्व यह पत्र प्राप्त होना जरूरी होता है उसके बाद ही उक्त आयोजन के होने के संबंध फाइनल मोहर लगती है। पत्र मिलते ही संघ सदस्यों द्वारा जिला प्रशासन को भी अवगत करा दिया है। संघ अध्यक्ष मोदी के नेतृत्व में बुधवार को ही संघ सदस्यों ने अपर कलेक्टर नेहा मीना से उनके कार्यालय में जाकर  मुलाकात की ओर स्पर्धा का अलॉटमेंट पत्र की एक कॉपी भी उन्हें दी। इस दौरान उनसे चर्चा करते हुए प्रशासन की तरफ से उचित व्यवस्था और सुविधाओं को उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान करने की मांग रखी। जिस पर एडीएम मीना ने उन्हें आश्वस्त किया। इस मौके पर शरद जैन, दिलीप डूंगरवाल, टममु सोनी, रामगोपाल मोदी, प्रकाश मंडवारिया, नरेन्द्र सोनी आदि मौजूद थे। उक्त अलॉटमेंट के अनुसार नीमच में यह प्रतियोगिता 1 से 4 जून तक नीमच नगरपालिका के तरण पुस्कर में आयोजित की जावेगी। जिसका आयोजन मप्र तैराकी संघ के तत्वावधान में जिला तैराकी संघ नीमच, नगरपालिका परिषद नीमच एवं जिला प्रशासन के सहयोग से किया जाएगा। मप्र के सभी जिलों से करीब 400 से 500 तैराकों के भाग लेने के लिए नीमच आने की संभावना है। यह प्रतियोगिता तैराकी डायविंग एवं वाटर पोलो तीनों प्रकार की होगी। इसमें  8 से 9 साल तक के बच्चे ग्रुप 4, 10 से 11 तक के ग्रुप 3, 12 से 14 साल के ग्रुप 2 और 15 से 17 साल के ग्रुप 1 में तेरेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इससे अधिक उम्र के सभी मेन्स और वुमन्स भी भाग लेंगे। तैराकी चार स्ट्रोकस में होगी और साथ ही रीले की भी प्रतियोगिता  होगी। चार स्ट्रोक इस प्रकार रहेंगे। पहला फ्री स्टाइल, दूसरा बेक स्टाइल, ब्रेस्ट स्ट्रोक व बटर फलाई शमिल। मोदी ने बताया कि उक्त स्पर्धा के नीमच में आयोजन को लेकर सभी तरह की तैयारियां की जा रही है। इसमें भाग लेने बाहर से आने वाले तैराकों के लिए रहने, खाने से लेकर सभी तरह की सुविधाओं को इंतजाम किया जाएगा। तैराकों को कोई परेशानी नहीं आने देंगे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE