BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे घीसालाल नैनवाया, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह राशि वालों की बढ़ेगी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2023, 1:42 pm
BIG NEWS : एमपी फिर हुआ सड़क हादसा, ब्रेक फेल होने से घाटी से नीचे उतरी बस, 4 लोग घायल, ड्राईवर की हालत नाजुक, पढ़े खबर

Share On:-

शहडोल। सीधी से शहडोल आ रही कैपिटल कंपनी की बस शुक्रवार सुबह ब्रेक फेल होने की वजह से हनुमान घाटी के नीचे उतर गई। हादसे में बस में सवार चार यात्री घायल हुए हैं। वहीं, बस चालक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। 

सहायक उपनिरीक्षक अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि सीधी से शहडोल की ओर आ रही कैपिटल कंपनी की बस क्रमांक एमपी 18 पी 0270 ब्यौहारी थाना क्षेत्र के हनुमान घाटी से नीचे उतर गई। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल ब्यौहारी में भर्ती कराया है, जहां घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने यह भी बताया कि बस सीधी जिले से शहडोल आ रही थी, तभी हनुमान घाटी के पास बस का ब्रेक फेल होने की वजह से नीचे उतर गई, बस में सवार यात्री घायल हुए हैं। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में चालक के अलावा तीन अन्य को सिर्फ चोटें आई हैं कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे शहडोल मेडिकल कॉलेज के सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार बस में लगभग 35 लोग सवार थे। घटना के बाद अन्य लोग बस से उतर कर दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए हैं। चार लोगों को चोटें पहुंची थी, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE