BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे घीसालाल नैनवाया, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह राशि वालों की बढ़ेगी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2023, 7:49 pm
BIG NEWS : ज्ञानोदय इन्टरनेशनल स्कूल ने रचा इतिहास, सीबीएसई के बोर्ड एग्जाम में प्राप्त किए उत्क्रष्ठ परिणाम, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। क्षेत्र की जानी मानी संस्था ज्ञानोदय इन्टरनेशनल स्कूल ने सीबीएसई परीक्षा के उत्कृष्ट परिणामो को देकर एक इतिहास रचा है। 
स्कूल की डायरेक्टर डॉ गरिमा चौरसिया एवं प्राचार्य सरीश जोश ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ज्ञानोदय इन्टरनेशनल स्कूल के सीबीएसई द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल की परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हुए है। विद्यालय की कक्षा 12 का परिणाम 100 प्रतिशत तथा कक्षा 10 का परिणाम 99.1 प्रतिशत रहा। ज्ञात हो कि हायर सेकेण्डरी स्कूल की परीक्षा में कला संकाय से 30, वाणिज्य संकाय से 44 एवं विज्ञान संकाय से 32 विद्यार्थी कुल 106 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। जिनमें से कला कु. कनिष्का शर्मा ने 94.6, वाणिज्य संकाय में कु भुमी अठवानी ने 92.0 व विज्ञान संकाय में मा संयम नागोरी ने 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इसी तरह हाई स्कूल परीक्षा में 112 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया और 99.1 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए है, जिसमें कु चहक सिंहल ने 92 प्रतिशत प्रथम, जैनब बोहरा ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं राजेशवरी चौहान ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE