BREAKING NEWS
BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2023, 12:33 pm
REPORT : जिले की मार्शल आर्ट जुजित्सु खिलाड़ी वैदेही शर्मा राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर कर रही नाम रोशन, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। जिले के खिलाडी खेल विभाग से प्रशिक्षण पाकर अब जिले, प्रदेश और देश का रोशन कर रहे हैं। इन्हीं खिलाड़ियों में देवास की मार्शल आर्ट जुजित्सु खिलाड़ी वैदेही शर्मा हैं। देवास शहर की मार्शल आर्ट जुजित्सु खिलाड़ी वैदेही शर्मा ने राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग लेकर जिले का नाम रोशन किया हैं। वैदेही शर्मा ने 7वीं एशियन जुजित्सु प्रतियोगिता 2023 थाइलैंड में 7वीं रेंक प्राप्‍त की। वैदेही 19वें ऐशियाई खेल 2023 चाईना में भाग ले चुकी है।
वैदही शर्मा ने 6टीं ऐशियन जुजुत्सु प्रतियोगिता 2022 बहरीन में 4थीं रेंक प्राप्‍त की। 5वीं ऐशियन जु-जित्सु प्रतियोगिता 2021 आबु धाबी में रजत एवं कास्य पदक, साउथ ऐशियन जुजित्सु प्रतियोगिता 2019 चौन्नई, राष्ट्रीय जुजित्सु प्रतियोगिता वर्ष 2019 चेन्नई में स्वर्ण पदक, अन्तराष्ट्रीय कराते चौम्पियनशिप 2017 नेपाल काठमांडू में स्वर्ण पदक, अन्तराष्ट्रीय कराते प्रतियागिता 2017 विशाखापट्टनम में रजत पदक, द्वितीय नेशनल युथ गेम्स 2016 देवास रजत पदक जीता।
वैदही शर्मा ने एशिया कराते-डो चौम्पियशिप 2015 विशाखपट्टनम में स्वर्ण पदक, इंडो-भुटान कराते चौम्पियनशिप 2015 भूटान में स्वर्ण पदक, प्रथम नेशनल युथ गेम्स 2015 देवास में स्वर्ण पदक, विश्‍व ओपन कराते प्रतियोगिता 2014 पुणे में स्वर्ण पदक, प्रथम राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता वर्ष 2013 देवास में स्वर्ण पदक जीता। वैदेही ने अन्तर्राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता 2012 पुणे में स्वर्ण पदक जीता।
वैदेही शर्मा अपनी अध्यापिका मॉ सीमा शर्मा ने बताया कि किताबी प्रतिभा की अपेक्षा खेल के क्षेत्र में अपना जौहर दिखाने की क्षमता लेकर बड़ी हुई।   वैदेही के परिवार ने खेल विभाग द्वारा सहयोग व सुविधाओं के लिए मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्‍यवाद व्यक्त किया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE