मंदसौर। लालघाटी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक महिला की ट्रेन से कटी लाश मिली है। जो भी इस महिला को पहचानता हो वो तुरंत वायडीनगर पुलिस को सूचना दे। बताया जा रहा है कि उक्त महिला का शव आज सुबह करीब 9.30 बजे संजीत नाका रेल्वे फाटक से लालघाटी के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला है। जिसकी उम्र करीबन 50 से 60 के बीच बताई जा रही है। वायडीनगर पुलिस ने आस-पास के रहवासियों से अपील की है कि उक्त महिला का हुलिया जो भी पहचानता हो वो तुरंत थाना वायडीनगर 07422-256223 व 91447 08888 पर सूचना देने का कष्ट करे।