BREAKING NEWS
KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 14, 2023, 12:54 pm
NEWS :चेन्नई को शिकस्त देकर साउथर्न स्टार ने केपीएल ट्रॉफी जीती, खण्डेलवाल प्रीमियर लीग विजेता को इक्कावन हजार और ट्रॉफी, पढ़े खबर 

Share On:-

सिरोही। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली खंडेलवाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता केपीएल का फाइनल मुकाबला शनिवार को सिरोही के अरविंद पैवेलियन खेल मैदान पर साऊथर्न स्टार बनाम चेन्नई सुपर किंग के बीच खेला गया जिसमें 167 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में चेन्नई 133 रन पर धराशाई हो गई, इस प्रकार आठवें केपीएल कप टूर्नामेंट पर साउथर्न के खिलाड़ियों ने अपनी सूझ बूझ और अच्छे खेल के सहारे खिताब पर कब्जा किया।

खण्डेलवाल केपीएल कमेटी के  लोकेश खण्डेलवाल सिरोही ने बताया की प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सावन के हर्ष ने 4 विकेट चटका कर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता और अपनी टीम को जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई इसी प्रकार उनके खिलाड़ी मोहित ने अर्धशतक जमाकर जीत की नींव डाली। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ में 20 ओवर में 167 रन का लक्ष्य चेन्नई को दिया। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम के स्टार बल्लेबाज अल्केश अल्लू अर्जुन आदि जल्दी पवेलियन लौट गए और चेन्नई की टीम 133 रन पर सिमट गई किस प्रकार उन्हें किताब से हाथ धोना पड़ा। मैच के प्रारंभ में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया जैसे महंगा साबित हुआ। फाइनल मैच की अंपायरिंग राजेंद्रसिंह देवड़ा और सत्येन मीणा ने की।

इनको मिली ट्रॉफी,शील्ड और नकद राशि -

केपीएल प्रतियोगिता के समापन समारोह में उमडे समाज बंधुओं की मौजूदगी में प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करके उनका हौसला बढ़ाया गया। फाइनल विजेता साउथर्न स्टार को इक्कावन हजार रूपये व ट्रॉफी देकर उनके कप्तान करण को दुपट्टा और गले मे मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। ट्रॉफी प्राप्त करने के लिए पूरी टीम डीजे के गीत संगीत पर झूमते नाचते मंच पर पहुंची। इस मौके पर उनके समर्थक भी नृत्य करके खुशियां मनाते रहे। उप विजेता चेन्नई टीम के कप्तान आकाश को इक्त्तीस हजार रूपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दोनों टीम के कप्तान ने आयोजन कमेटी के श्रेष्ठ प्रबंधन और व्यवस्थाओं को लेकर मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए सराहना की।

प्रतियोगिता का बेस्ट बॉलर साउथर्न का अमन रहा जिसने 9 विकेट चटकाए इसी प्रकार बेस्ट बल्लेबाज के रूप में 17 साल के कर्णावती किंग इलेवन के खिलाड़ी विक्रम ने टूर्नामेंट में 149 रन और 1 विकेट लेकर बेहतरीन बल्लेबाज का पुरस्कार प्राप्त किया। विक्रम ने प्रतियोगिता का एकमात्र शतक भी जमाया। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर मैन ऑफ द सीरीज चेन्नई सुपर किंग के अर्जुन ने इक्कीस हजार नकद एवं शील्ड जीतकर अपने बल्ले का लोहा मनवाया।

संतो और गणमान्य का रहा सानिध्य -

समापन मैच के अवसर पर अक्षरधाम स्वामीनारायण संस्थान के योगी संत ज्ञानानंद स्वामी योगी प्रेम स्वामी समेत कई विद्वत जन मैं पधार कर खिलाड़ियों को आशीर्वाद प्रदान किया जिनका कमेटी की ओर से दुशाला पहनाकर स्वागत किया गया इसी प्रकार खंडेलवाल वैश्य समाज महासंघ के अध्यक्ष भगवतीप्रसाद समेत उनकी कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने सानिध्य प्रदान किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में केपीएल के सहयोगी भामाशाह भी मौजूद रहे। कमेटी के चंपकलाल कूलवाल, लोकेश खण्डेलवाल, मुकेश कूलवाल, नरेश रावत,ओमप्रकाश मेहरवाल, किरण नाटाणी, मुकेश कुमार डोडुआ,चंद्रकांत सिरोही, कैलाश लवली आदि ने सक्रिय भूमिका अदा की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE