BREAKING NEWS
BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2023, 1:09 pm
KHABAR : क्रिकेट के महाकुंभ का डासिया के सिर सजा ताज, बामनिया रही उपविजेता, रवि गुर्जर का ऑलराउंडर प्रदर्शन, पढ़े मोहन नागदा की खबर

Share On:-

नीमच। बिजलवास बामनिया एवं दसानी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 11 दिवसीय क्रिकेट के महाकुंभ का आज फाइनल के रोमांचक मुकाबले के साथ समापन हुआ। इस महाकुंभ में 32 टीमों ने भाग लिया तथा सभी ने अपना अपनी ओर से बहुत ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंतत बामनिया क्रिकेट क्लब तथा डासीया क्रिकेट क्लब फाइनल में पहुंचे। 

फाइनल मुकाबला दूधिया रोशनी बनाए हुए श्रीराम क्रिकेट ग्राउंड पर रात्रि 9.30 बजे प्रारंभ हुआ जिसमें दोनों ही टीमों की ओर से जबरदस्त खेल देखने को मिला तथा डासिया द्वारा बनाए गए 125 रनों के मुकाबले में बामनिया क्रिकेट क्लब ने भी जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए 10 और में 125 रन बना डाले और मैच टाई हो गया। फिर शुरू हुआ सुपर ओवर का मुकाबला जिसमें डासिया के गेंदबाज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 7 रन देकर दो विकेट चटकाते हुए मैच पर अपनी पकड़ मजबूत की तथा पूरे ही टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले रवि गुर्जर के दो चौकों की बदौलत फाइनल पर अपना कब्जा किया तथा चमचमाती हुई काफी के साथ 21000 रूपए का इनाम प्राप्त किया। आयोजकों ने इस शानदार आयोजन पर सभी दर्शकों का आभार प्रकट किया। विजेता और उपविजेता टीम को टॉफी रंजीत नागदा बिंदास गणेश क्रिकेट क्लब की ओर से प्रदान की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE