BREAKING NEWS
KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2023, 5:40 pm
KHABAR : 51 वीं स्टेट तैराकी में भाग लेने के लिए जिले की टीम की कल होगी चयन ओपन स्पर्धा, जिला तैराकी संघ ने कैबिनेट मंत्री सखलेचा को दिया न्यौता, मंत्री बोले- जावद विधानसभा में बनेंगे 4 बड़े स्वीमिंगपुल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मप्र  तैराकी संघ के तत्वावधान तथा नगरपालिका परिषद् नीमच व जिला तैराकी संघ द्वारा शहर में 51वीं राज्य तैराकी चेम्पियनशिप 1  से 4 जून तक होना है । इसमंे भाग लेने के लिए नीमच जिले की तैराकी टीम का चयन 21 मई को नीमच शहर स्थित नगरपालिका के स्वीमिंगपुल पर तहसील व जिला ओपन प्रतियोगिता के माध्यम से किया जाएगा।
जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी ने बताया कि राज्य तैराकी स्पर्धा के पहले रविवार सुबह 7 बजे नगरपालिका नीमच के स्वीमिंग पुल पर तहसील और जिला तैराकी ओपन चौंपियनशिप का आयोजन जिला तैराकी संघ नीमच द्वारा रखा गया है। इसमें 8  वर्ष से अधिक किसी भी आयु तक का कोई भी जिले का महिला या पुरुष भाग ले सकता हैं। यह चेम्पियनशिप ओपन होकर तैराकी वाटर पोलो और डाइविंग तीन प्रकार में होगी। वही तैराकी चौम्पियनशिप भी फ्री स्टाइल, ब्रेस्ट स्टाइल, बेक स्टाइल और बटर फ्लाई इन 4 प्रकार में होगी। उन्होंने कहा कि इसमें कोई भी जिले का तैराक भाग लेना चाहता है तो वह 20 मई को शाम 6 बजे पूर्व  नीमच स्विमिंग पुल  पर कोच आयुष गोड, निलेश घावरी, अभिषेक अहीर, रोहित अहीर, सुधा सोलंकी को अपना रजिट्रेशन करवा सकता है। इसी तरह जवाद तहसील से जवाद तैराकी संघ सचिव के  डी.एस. गौड मोरवन और मनासा से तैराकी संघ सचिव  राजेश वर्मा  और नीमच तैराकी से  ज्वाइन सेकेट्री आलोक सोनी को भी नाम लिखवा सकते है।  इसमें जिन तैराक का चयन होगा वो आने वाली 51 वी स्टेट तैराकी चौम्पियनशिप में भाग ले सकेगा।

कैबिनेट मंत्री सखलेचा को दिया बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रण-
51 वीं स्टेट चौम्पियनशिप मंे मुख्य अतिथि के लिए जिला तैराकी संघ ने जवाद तैराकी संघ के माध्यम से केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा को आने का निमंत्रण दिया है। जिस पर उन्होंने स्वीकार कर आने की स्वीकृति प्रदान की। संघ सदस्यों को मंत्री सखलेचा ने बताया कि जवाद विधान सभा क्षेत्र में 4 स्विमिंगपुल स्वीकृत हुए है, जो जवाद, सरवानिया, रतनगढ और सिंगोली में बनाए जावेंगे। इस पर जिला तैराकी संघ ने पुल की साइज इंटर नेशनल और फिना रूल्स के अनुसार बनाने की मांग की । जिस पर मंत्रीजी ने बताया चारांे पुल बडी साइज के ही बनेंगे। इस अवसर पर जिला तैराकी संघ अशोक मोदी, पूर्व तैराक सर्जन मोदी, जवाद तैराकी संघ अध्यक्ष भारत जाट, सचिव विमल जैन, कोच डी.एस. गौड, आशीष बेरागी, महावीर सिंह और जवाद तैराकी संघ के कई पदाधिकारी उपस्थि थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE