BREAKING NEWS
KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2023, 11:00 am
KHABAR : कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन कल रविवार को सिंगोली, रतनगढ़, जावद ब्लॉक में एक साथ, प्रभारी नूरी खान सहित वरिष्ठ नेतागण रहेंगे उपस्थित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच/जावद। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने हेतु कांग्रेस का हर कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहा है और वो ईस बार कोई भी गलती नहीं करना चाह रहा है, और कार्यकर्ता अब ना ही किसी भी गुटबाजी का शिकार होगा। कार्यकर्ताओं ने भी इस बार ठाना है की वे भी अबकी बार सिर्फ कांग्रेस के तिरंगे व निशान को देखकर ही कार्य करेंगे। कार्यकर्ताओ की भावनाओं की कद्र करते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा निरंतर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर कार्यकर्ताओं के विचार जानने के साथ ही उनके सुझाव लिए जा रहे है। 
इसी कड़ी के अंतर्गत रविवार 21 मई को जावद विधानसभा के अंर्तगत आने वाले तीनों ब्लॉको में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का महा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

उक्त जानकारी देते हुए जावद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राव, रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह सांडा, सिंगोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया की रविवार 21 मई को सिंगोली ब्लॉक में गांधी भवन सिंगोली में प्रातः11.30 बजे, रतनगढ़ ब्लॉक में डाक बंगला में दोपहर 3 बजे, जावद ब्लॉक में अग्रसेन भवन जावद में शाम 5 बजे निर्धारित समय पर तीनों ब्लॉक का अलग अलग कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया है। जिसमें जिला कांग्रेस प्रभारी नूरी खान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड़ विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेशवासियों के लिए वचन पत्र बनाए गए है उसमे प्रदेशवासियों के लिए चुनाव जितने पर कांग्रेस की सरकार बनने के बाद नारी सम्मान योजना के साथ ही कांग्रेस पार्टी विभिन्न जनहितैषी योजना लागू करेगी। उसी को जन जन तक पहुंचाने के लिए रूपरेखा बनाने हेतु भी विचार विमर्श किया जाएगा।

तीनों ब्लॉक अध्यक्षों ने समस्त मंडलम अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष एवम समस्त पदाधिकारी, कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण, कांग्रेस के समस्त कार्यकर्तागण से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर कार्यक्रम में अपनी बात रखे, अपने विचार रखे, और सुझाव देवे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE