BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2023, 11:13 am
BIG NEWS : प्रदेश का इंदौर शहर और लाबरिया भेरू का रिहायशी इलाका, जब मकान की तीसरी मंजिल पर दिखाई दिया कुछ ऐसा तो क्षेत्र में मच गया हड़कंप, अंधेरे में चमकता है रोशनी के जैसा, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर। शहर में एक उड़ने वाला सांप पकड़ में आया है, ये आपको सुनने में जरुर अजीब लग रहा होगा पर ये सच है। रविवार को एक मकान से इस सांप को रेस्क्यू किया गया। इसके बाद उसे जंगल में रिलीज किया गया। ये सांप पेड़ों पर रहने वाला है और एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर छलांग लगाकर चला जाता है, इसलिए कई लोग इसे उड़ने वाला सांप भी बोलते हैं।

लाबरिया भेरू के पास एक मकान की तीसरी मंजिल से रविवार को इसे रेस्क्यू किया गया। यहां रहने वाला परिवार लाबरिया भेरु लकड़ी मंडी से जलाऊ लकड़ी लेकर आया था, उसी थैले में ये सांप निकला। सांप देख परिवार ने स्नेक कैचर महेंद्र श्रीवास्तव को बुलाया। महेंद्र भी इस सांप को देख चौंक गए, क्योंकि ये सांप घने जंगलों में और पेड़ पर पाया जाता है। इस सांप का नाम ब्रॉन्ज बैक ट्री स्नेक है। घर में इस सांप का मिलना उनके लिए भी किसी आश्चर्य से कम नहीं था। बमुश्किल उस सांप का रेस्क्यू किया, क्योंकि ये सांप काफी फुर्तीला होता है। सांप को रेस्क्यू कर वो उसे अपने साथ ले गए। उसे ऑब्जर्वेशन में रखा।

अंधेरे में रोशनी के जैसे चमकता है ये सांप-
स्नेक कैचर महेंद्र की मानें तो इस सांप की स्किन दूसरे सांपों के मुकाबले काफी अलग है। ये सांप रात में चमकता है। सामान्य रूप से ऐसा नहीं लगेगा कि इसकी स्किन चमकने वाली है, लेकिन जब सांस लेता है तो उसके साथ ये स्किन चमकीली नजर आती है। वहीं रात में घने अंधेरे में इस सांप की स्किन चमकती है। महेंद्र बताते है कि ये सांप पेड़ों पर रहना पंसद करता है। ये सांप एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर छलांग लगाता है, इसलिए लोग इसे उड़ने वाला सांप भी बोलते है।

गर्मी से दिलाई राहत, खूब पानी पिया और नहाया सांप
महेंद्र ने जब सांप को फिर से बाहर निकाला। गर्मी के चलते पहले तो उसे पानी पिलाया। सांप ने भी गर्मी से राहत पाने के लिए खूब पानी पिया, जिसके बाद महेंद्र ने सांप को नल के नीचे ही नहला भी दिया। ये सांप ऊपर से जीतना खूबसूरत नजर आया, उतना ही उसकी नीचे के स्किन भी चमकीली दिखी। ये सांप घरों में न के बराबर ही निकलते है। संभावना है लकड़ी मंडी में जहां से लकडियां लाई गई होगी, उसी में ये सांप भी ट्रैवल करके आ गया होगा, और जिस घर में ये सांप निकला उस थैली में ही ये बैठा होगा।

तीन फीट की फिमेल सांप
इस सांप के खाने की बात करें तो ये छोटे जानवर खाता है, ये सांप जहरीला नहीं है, लेकिन छोटे जानवरों का शिकार करता है। स्नेक कैचर ने जिस सांप को पकड़ा वह करीब तीन फीट लंबी फिमेल थी। जिसकी उम्र चार से पांच साल की होगी। महेंद्र अपने साथियों के साथ जंगल में पहुंचे, जहां इस सांप को प्रकृति में रिलीज कर दिया। हालांकि इसे छोड़ने के लिए ऐसी जगह तलाशी गई, जहां ज्यादा पेड़ हो।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE