BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2023, 11:20 am
WOW : 51वीं स्टेट चैम्पियशिप के लिए जिले से हुआ 40 तैराकों का चयन, शहर के स्वीमिंगपुल में  इस तारीख को होगा जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन, नपाध्यक्ष ने चयनितों को बांटे प्रमाण पत्र, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में आगामी 1 से 4 जून तक मप्र तैराकी संघ के तत्वावधान तथा जिला तैराकी संघ व नगरपालिका परिषद् द्वारा होने वाली 51वी स्टेट तैराकी चैम्पियनशिप में जिले से भाग लेने वाले तैराकों के चयन के लिए रविवार को जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजन किया गया। जिसमें करीब 50 से ज्यादा तैराकों ने विभिन्न वर्ग में भाग लिया। इनमें से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर 40 का चयन किया गया।
जिला तैराकी संघ द्वारा शहर में स्थित नपा के पदम तरण पुष्कर स्वीमिंगपुल पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा, जिला तैराकी संघ अध्यक्ष  अशोक मोदी, नपा सभापति छाया जायसवाल व कुसुम जोशी मंचासीन थी। सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद तैराकों ने विभिन्न समुहों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान कोच द्वारा अपनी अनुभवी निगाहों से उन्हें परखने के बाद स्टेट चौम्पियशिप में भाग लेने के लिए चयनित किया। इस मौके पर नपाध्यक्ष चौपड़ा ने कहा कि तैराकी एक खेल है जिससे हमारा शरीर भी स्वस्थ्य रहता है। इससे हम अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों का भी बचाव कर सकते है। उन्होंने जिला तैराकी संघ की तारीफ करते हुए कहा कि संघ के प्रयासों तैराकी के क्षेत्र में जिले के कई खिलाफ्ड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर देश व प्रदेश में नीमच का नाम रोशन कर रहे है। इसी तरह जिले के तैराक आगे बढे और अपने परिवार व शहर के नाम रोशन करते रहे इसके लिए समय-समय पर उनको प्रोत्साहित करने के साथ ही पूरा सहयोग किया गया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में नपाध्यक्ष चौपड़ा द्वारा स्टेट चौम्पियशिप के लिए चयनित हुए सभी वर्ग के खिलाड़ियों को प्रमाण  पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया। इस मौके पर इस अवसर पर जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी,  प्रकाश मांडवारिया, शरद जैन, मेंटर प्रभु मूलचंदानी, आलोक सोनी, राकेश कोठारी, दिलीप डूंगरवाल, मुकेश चतुर्वेदी, विशाल शर्मा, अनिल सुराना  समेत पेरेंटस व खिलाडी उपस्थित रहे।
इन खिलाड़ियों का हुआ चयन जो स्टेट स्पर्धा में लेंगे भाग-
जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी ने बताया कि शहर में होने वाली स्टेट चैम्पियशिप में नीमच का खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन हो इसके लिए कई दिनों से तैयारी व तैराकों को अभ्यास कराया जा रहा है। रविवार को सर्वश्रेð खिलाड़ियों का चयन के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता रखी गई। इनमें बॉयज ग्रुप 4 मंे नमन गहलोत,  आरव बाफना,  शिवांश चतुर्वेदी तथा  गर्ल्स ग्रुप 4 में कनिष्क गहलोत।  बॉयज ग्रुप 3 में विकास जाटव, लक्ष्य तथा धारवाल, गर्ल्स ग्रुप 3 में  अस्मी कटारिया,  स्तुति अग्रवाल,  सोनाक्षी सोनी, रुद्रांशी गहलोत, अंजनी सिंह, रिद्धि राठौर,  इशिका फुलवारी,  लौरिषा सोनी, द्वितिका शर्मा, भव्या गोदावत व रिद्धि  शर्मा। बॉयज गु्रप 2 में पृथ्वी राजसिंह हरोड,  आयुष शर्मा,  आरव शर्मा , प्रसूनसिंह राणा,  आरुष गोदावत,  गर्ल्स ग्रुप 2 में  कनकश्री धरवाल,  वनिष्का चतुर्वेदी,  प्रांजल   सोनी, प्रथा हरोड,  सुनिधि वालूचकर,  जितिका यादव, यक्षिता गहलोत, उमंग रोहिडा। बॉयज ग्रुप 1 में सिद्धांतसिंह जादौन, शुभम यादव, शुभम स्वर्णकार,  कुशाग माहेश्वरी व गर्ल्स ग्रुप 1 में  आद्रिका कविश्वर, नाजिया खान, आस्था जोशी। बॉयज ग्रुप सीनियर में आदित्य प्रजापत, नितेश शर्मा, विशाल शर्मा, धीरेंद्र गहलोत,  गौरव अग्रवाल,  रवि राठौर  व गर्ल्स ग्रुप सीनियर में अनुष्का श्रीवास्तव, सुधा सोलंकी,  ख्याति अग्रवाल, ऋचा   नरेडी, वाटर पोलो टीम में बंटी मिथौरा, नीलेश घावरी, आयुष गौड, रोहित अहीर, समीरसिंह जादोंन, आदित्य प्रजापत, प्रतीकसिंह भारद्वाज, राकेश कोठारी, बाबू घावरी,  शुभम स्वर्णकार, सिद्धार्थ कोठारी व  मयंक राठौर का चयन किया गया है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE