BREAKING NEWS
KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2023, 4:41 pm
NEWS : रेंज स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता, चित्तौड़गढ़ जिले की पुरुष वर्ग की टीम कबड्डी, हैंडबाल व वॉलीबॉल के फाइनल में, महिला टीम भी वॉलीबॉल के फाइनल में, कुश्ती के दोनो फॉरमेट में चैंपियन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला पुलिस चित्तौड़गढ़ की मेजबानी में आयोजित रेंज स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता ने शुक्रवार को खेले गए मैचों में चित्तौड़गढ़ ने फिर बाजी मारी। कुश्ती में बनी चेम्पियन तो कबड्डी, हैंडबाल व वॉलीबॉल मे पहुँची फाइनल में।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि 25 से 27 मई तक आयोजित की जा रही रेंज स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को रेंज की विभिन्न टीमों ने अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। शुक्रवार को खेले गए फुटबॉल मैच में जिला बांसवाड़ा की टीम ने प्रतापगढ़ को 6-1 से हराया। कलेक्ट्रेट में खेले गए वॉलीबॉल के पुरुष वर्ग के पहले मैच में चित्तौड़गढ़ ने पीटीएस खेरवाड़ा को व दूसरे मैच में उदयपुर में प्रतापगढ़ को हराया तथा महिला वर्ग के पहले मैच में बांसवाड़ा से उदयपुर को व चित्तौड़गढ़ ने प्रतापगढ़ को हराया। 

मेजर नटवर सिंह स्कूल में खेले गए कबड्डी के मैचों में पहले मैच में चित्तौड़गढ़ ने पीटीएस खेरवाड़ा को, प्रतापगढ़ ने बांसवाड़ा को हराया तथा हैंडबाल के पुरुष वर्ग में चित्तौड़गढ़ ने उदयपुर को, पीटीएस खेरवाड़ा ने प्रतापगढ़ को व बांसवाड़ा ने डूंगरपुर को हराया व महिला वर्ग हैंडबाल में प्रतापगढ़ ने चित्तौड़गढ़ को हराया। 

गुरुवार को उदयपुर रेंज के आईजीपी श्री अजयपाल लांबा द्वारा प्रतियोगिता के शुभारंभ के पश्चात खेले गए फुटबॉल मैच में डूंगरपुर ने राजसमंद को हराया था। इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित कुश्ती की फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में जिला चित्तौड़गढ़ प्रथम, राजसमंद द्वितीय व पीटीएस खेरवाड़ा तृतीय रहे। कुश्ती फ्रीस्टाइल महिला वर्ग में चित्तौड़गढ़ प्रथम, बांसवाड़ा द्वितीय व उदयपुर तृतीय रहे तथा कुश्ती ग्रीको रोमन पुरुष वर्ग में चित्तौड़गढ़ प्रथम, राजसमंद द्वितीय व डूंगरपुर तृतीय रहे।

इसी प्रकार इंदिरा गांधी स्टेडियम में ही आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता के हैमर थ्रो पुरुष वर्ग में चित्तौड़गढ़ के मोहन सिंह प्रथम, पीटीएस खेरवाड़ा के रफीक मोहम्मद द्वितीय व राजसमंद के रतनलाल तृतीय रहे। ऊंची कूद पुरुष वर्ग में चित्तौड़गढ़ के अनिल प्रथम, पीटीएस खेरवाड़ा के विशनाराम द्वितीय व तृतीय पीटीएस खेरवाड़ा के रवि कुमार तृतीय रहे। ऊंची कूद महिला वर्ग में उदयपुर की उषा प्रथम, चित्तौड़गढ़ की प्रमिला द्वितीय व चित्तौड़गढ़ की प्रमिला तृतीय रही। लंबी कूद पुरुष वर्ग में पीटीएस खेरवाड़ा के गुलशन प्रथम, बांसवाड़ा के गुणवीर द्वितीय व पीटीएस खेरवाड़ा के रवि कुमार तृतीय है तथा लंबी कूद महिला वर्ग में बांसवाड़ा की गीता प्रथम, उदयपुर की अश्विनी द्वितीय व बांसवाड़ा की दीपिका तृतीय रही।

5000 मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में पीटीएस खेरवाड़ा के रमेश चौधरी प्रथम, पीटीएस खेरवाड़ा के छोटू गोचर द्वितीय व बांसवाड़ा के विनोद डामोर तृतीय रहे। 3000 मीटर पुरुष वर्ग दौड़ में पीटीएस खेरवाड़ा के जितेंद्र सिंह प्रथम, पीटीएस खेरवाड़ा के रामनिवास द्वितीय व चित्तौड़गढ़ के रवि शर्मा  तृतीय रहे। 3000 मीटर महिला वर्ग में उदयपुर की उषा कंवर प्रथम, चित्तौड़गढ़ की कांता द्वितीय व उदयपुर की कंचन तृतीय रही।

इंदिरा गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को जूडो, ताइक्वांडो, वूशु व वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसने भी विभिन्न प्रतिभागियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। शनिवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन फुटबॉल, हॉकी, वॉलिबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबाल व कबड्डी के फाइनल मैच खेले जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE