मंदसौर। बीती रात मोसम ने करवट ली और आंधी तूफान के चलते जीवागंज स्थित रिशानंद कुटिया के परिसर में 200 वर्ष पुराना बड़ का पेड़ नीचे गिरने के कारण आसपास बने मकान हुए क्षतिग्रस्त हो गए। पेड़ गिरने से मंदिर के कुछ हिस्से को भी क्षति पहुंची है। गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा पेड़ को हटाया गया।