BREAKING NEWS
KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2023, 7:54 pm
BIG REPORT : नीमच में 51वीं राज्य एक्वेटिक तैराकी चैंपियनशिप का शुभारंभ, 20 जिलों से आए 200 से ज्यादा तैराकों ने लिया भाग, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। मैं 51वीं राज्य एक्वेटिक तैराकी चौंपियनशिप के शुभारंभ की घोषणा करता हूं, विधायक दिलीप सिंह परिहार के इस अनाउंसमेंट के साथ ही आज चार दिवसीय तैराकी प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई। प्रतियोगिता के शुभारंभ के इस भव्य कार्यक्रम में मौजूद रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज सिंह ने प्रतियोगिता में शामिल हो रहे तैराकों को अपनी शुभकामनाएं दी। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेना सामान्य काम नहीं है ।सफलता खिलाड़ी मन से प्रयत्न करें।उन्होंने कहा कि खेल भावना से हमारे भीतर राष्ट्रप्रेम पनपता है। विधायक माधव मारू ने बताया कि मनासा में 10 लेन का 25 बाई 50 का अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग पूल निर्मित हो रहा है। नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने आयोजकों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करने की बधाई देते हुए हर संभव सहयोग का वादा किया। नीमच के राष्ट्रीय स्तर के तैराक सिद्धार्थ जाधव ने प्रतियोगिता में शामिल हो रहे खिलाड़ियों को खेल भावना से हिस्सा लेने की शपथ दिलाई।शुभारंभ अवसर पर रंगारंग आतिशबाजी की गई। बताते चले कि राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में चार ग्रुप की 156 पदकों के लिए 20 जिलों के 550 खिलाड़ी अपना दमखम लगाएंगे। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, एडिशनल एसपी सुंदर सिंह कनेश, संरक्षक राकेश अरोरा, संतोष चोपड़ा, अभिनव चौरसिया, निलेश पाटीदार, अशोक मोदी, प्रकाश मंडवारिया, शरद जैन, तैराकी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष शर्मा, सचिव जय वर्मा, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक और खिलाड़ी व उनके पालक उपस्थित रहे। संचालन पंकज श्रीवास्तव ने किया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE