BREAKING NEWS
KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2023, 5:38 pm
REPORT : स्टेट तैराकी स्पर्धा में रोजाना खिलाड़ी कर रहे उत्कृष्ट प्रदर्शन, तीसरे दिन 41 इंवेंट में 328 व 9 रिले स्पर्धाओं में 288 प्रतिभागी हुए शामिल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में स्थित स्वीमिंगपुल पर मप्र तैराकी संघ के तत्वावधान और जिला तैराकी संघ व नगरपालिका परिषद् द्वारा आयोजित 51वीं स्टेट एक्वेटिक तैराकी चैम्पियनशिप में रोजाना अलग-अलग समूहों में प्रदेश के 20 जिलों से आए तैराकों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा रहा है। स्पर्धा के तीसरे दिन शनिवार को भी चैम्पियनशिप के तहत 41 इंवेट में 328 और 9 तरह की रिले में 288 प्रतिभागी शामिल हुए।
जानकारी देते हुए जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी ने बताया कि नीमच में हो रही राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में प्रदेश के नेशनल व इंटरनेशनल स्तर के  तैराक भाग लेने आए है। जिनके लिए 1, 2, 3 व 4 समूहों में उम्र वार प्रतियोगिता कराई जा रही है। प्रदेश के तैराकी संघों से जुड़े विशेषज्ञ आ°फिसियल, कोच आदि के माध्यम से प्रतियोगिता का संचालन किया जा रहा है। नीमच में इस चैम्पियनशिप को लेकर शहरवासियों में भी उत्साह है। वे  बड़ी संख्या में तैराकों की यह प्रतिभा देखने पहुंच रहे है। अभी तक हुई प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा मेडल जीतने वालों में पहले स्थान पर इंदौर, दूसरे पर नीमच और तीसरे पर भोपाल चल रहा है। यहां के खिलाड़ियों द्वारा हर इंवेंट व आयु वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन किया जा रहा है। जिन्हें शाम को होने वाली अवार्ड सेरेमनी में वहां मौजूद संघ पदाधिकारी व अतिथियों के हाथों सम्मानित भी किया जा रहा है। इस आयोजन में जिला संघ से जुड़े संयोजक दिलीप डूंगरवाल, सचिव तरूण ओझा, उपाध्यक्ष प्रकाश मंडवारिया, कोषाध्यक्ष शरद जैन, रामगोपाल मोदी, गौतम पटोदी, शरद पाटीदार, सृजन मोदी, मेहबूब खान, अर्जुन पंडित, भगवती प्रसाद आदि सदस्य भी वहां मौजूद रहकर व्यवस्थाओं को संचालन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।

डायविंग इंवेट में खिलाड़ियों ने 50 फीट से लगाई छलांग-
स्पर्धा के दौरान डायविंग का सबसे हैरत व आकर्षक प्रदर्शन देखने को मिला। जहां विभिन्न ग्रुप के खिलाड़ियों ने 50 फीट उंचाई से स्वीमिंगपुल के 18 फीट गहराई में छलांग लगाई। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपने शरीर  को कई तरह से घुमाया और फिर पुल में पानी तक पहुंचे। इस शानदार प्रदर्शन में बालकों के साथ बालिकाएं भी आगे रही। डायविंग स्पर्धा 1मी., 3 मी., 5मी., 7मी. व 10 मीटर तक हुई।

50मीटर लंबा व 21 मीट चौड़ा है स्वीमिंगपुल-
नपा के जिस स्वीमिंगपुल में यह प्रतियोगिता हो रही हैं वह इंटरनेशनल लेवल का है। जिसकी लंबाई 50 मीटर लंबा और 21 मीटर चौड़ा है। इसमें 8 लेन के माध्यम से प्रतियोगिता कराई जा रही है। पुल का कुछ हफ्ते में ही नगरपालिका द्वारा उसका संपूर्ण कायाकल्प किया गया। जिसमें डायविंग स्टेंड से लेकर पुल आदि की मरम्मत, रंगाई-पुताई आदि कई काम कराए गए है। जिससे कारण अब यह पुल सुंदर दिखाई दे रहा है। प्रदेश के अन्य जिलों से आए मेहमान खिलाड़ी व उनके कोच, मैनेजर व अभिभावक भी यहां की व्यवस्थाओं से खुश है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।
--

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE