BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नीमच जिले में खुले बोरवेल से होने वाली.. <<     KHABAR : रतलाम में पहली बार होगा पोरवाल प्रीमियर.. <<     KHABAR : कर्मचारी चयन बोर्ड पर भविष्य से खिलवाड़ का.. <<     'इंजेक्शन लगाते ही टूट गईं सांसें',बक्सवाहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देशभक्ति के तरानों से गूंजा टाउन हॉल,.. <<     BIG NEWS : 20 जून के बाद मानसून की एंट्री, प्री-मानसून.. <<     BIG NEWS : पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और हरीश चौधरी.. <<     खरगोन के झिरन्या में खाद संकट, वन अधिकार.. <<     KHABAR : पक्की छत, पक्का भरोसा- खातीखेड़ा में पीएम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में मंथन,.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जोन के आईजी बनने के बाद पहली बार.. <<     KHABAR : संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था 5 जून को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : सीएमओ दुर्गा बामनिया ने ली स्वच्छता.. <<     KHABAR : गुंदीपाड़ा घटना में कलेक्टर के निर्देशन.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2023, 11:41 am
NEWS : सरस खेल महोत्सव के दूसरे चरण में क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेताओं को 8.32 लाख के दिये जायेंगे पुरस्कार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड की ओर से आयोजित सरस खेल महोत्सव के दूसरे चरण में नगर के कृष्ण वाटिका मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन का डेयरी चैयरमैन बद्रीलाल जाट जगपुरा ने खेल मैदान पर खिलाड़ियों से परिचय कर उनका हौंसला बढ़ाया। 

जाट ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली दुग्ध उत्पादक समिति को 5 लाख रुपए का चैक व टीम को 51 हजार रुपये, द्धितीय स्थान पर रहने वाली दुग्ध उत्पादक समिति को 2 लाख इक्यावन हजार रुपये और टीम को 31 हजार का नकद पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। 

डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट जगपुरा ने कहा कि खेलों के विकास के लिए खेल प्रतिभाओं को अवसर देने की जरूरत है। डेयरी चेयरमैन जाट ने कहा कि सरस खेल महोत्सव के माध्यम से खेल कौशल को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। 9 तारीख से ही प्रारंभ हुई इस प्रतियोगिता में 104 टीमों में 1435 खिलाड़ी अपने खेल हुनर का प्रदर्शन कर रहे है। 

शारीरिक शिक्षक अजयपाल सिंह चुण्डावत ने बताया कि क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले में बड़वाई पहले बैटिंग करते हुए 5 ओवर में 113 रन बनाए जिसका सामना करते हुए नाडा खेड़ा टीम 25 रन ही बना पाई और बड़वाई टीम 89 रन से शानदार जीत दर्ज की। टपरिया खेड़ी ने मुंझवा को, आलोद ने आकोला खुर्द, जयसिंहपुरा ने बिलड़ी को व सांगरिया ने उम्मेदपुरा को, सरथला ने भालोट को, नलरई ने जन्ताई को, पुरानी पिण्ड ने कचुमरा को, पिण्डरी ने रुपपुरा को, अरनेड़ ने नौगावां को, महूड़ा ने भागल तुम्बड़िया को, उंठेल खेड़ा ने उम्मेदपुरा को व चेनपुरिया ने सरथला को हराया। जीत के लिए सभी टीमें पुरा दमखम लगा रही है। 

डेयरी के डायरेक्टर भरत आंजना ने बताया कि सभी खिलाड़ियों व व्यवस्था में लगे सभी लोगों के भोजन आदि की व्यवस्था आयोजकों की ओर की गई है। सरस डेयरी के कर्मचारी एवं अधिकारी खिलाड़ियों की व्यवस्था में मुस्तैदी के साथ सेवाएं दे रहे हैं। 

इस अवसर पर डूंगला ब्लॉक अध्यक्ष श्रीलाल अहीर, दिलीप चौधरी, मनोज बाबेल, पार्षद राजेंद्र गहलोत, सुरेश लोहार, असलम, डेयरी डायरेक्टर शंकर धनोरा, मदन जणवा, संघ प्रतिनिधि जगदीश शर्मा, युवा नेता राजू मेवाती, जफर हुसैन, भेरू अहीर व खिलाड़ियों सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE