मन्दसौर। शहर में वार्ड क्रमांक 21 सनसिटी कालोनी में लग रहे टावर को हटाने के विरोध में कालोनी कि महिलाएं पहुंची नगर पालिका परिषद और अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन।
कालोनी के लोगो का कहना हैं कि रिहायशी इलाके में मोबाईल टावर लगाने से रेडियेशन फैलता है और कई तरह कि बीमारियां फैलती हैं विरोध करने पर भी टावर कम्पनी के लोगों द्वारा टावर स्थापित करने का कार्य नहीं रोका गया इसलिए सभी एकत्र होकर नगर पालिका अध्यक्ष रमा देवी बंशीलाल गुर्जर से बात कर ज्ञापन सौंपा।मामले को देख शहर कोतवाली पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और लोगों को आश्वासन दिया कि एसडीएम से बात कर मामले से अवगत कराएंगे।
समाज सेवी सुनील बंसल ने मीडिया को बताया कि ऐसी तपती धूप में हमारी बहने अपनी कॉलोनी से पैदल नगर पालिका पहुंचकर नगर पालिका अध्यक्ष को अवगत कराया इनकी मांग है कि कालोनी में लग रहे टावर को हटाने के लिए कभी कलेक्टर तो कभी नगर पालिका के चक्कर काट रही महिलाएं परेशान हो चुकी कोई जनप्रतिनिधि कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं हैं।