नागदा। ग्रेसिम उद्योग के साल्वेंट प्लांट में कार्य करने वाले श्रमिक जयशंकर गुप्ता की बेटी वंदना गुप्ता को एमपीपीएससी में सफलता मिली है। शनिवार की शाम को वंदना अपने घर पहुंची तो पिता जयशंकर ने तिलक लगाकर आरती की।
वंदना ने बताया कि वर्ष 2019 में परीक्षा दी थी उसका परिणाम आया है। वैसे वंदना आईआईटी टॉपर भी रही है। उन्होंने बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए कुछ निजी कंपनियों से मिले बड़े पैकेट को स्वीकार नहीं किया। वंदना की माताजी का कोरोना की दुसरे लहर में निधन हो गया था। वंदना की इस उपलब्धि पर परिजनों सहित इष्टमित्रों ने बधाई दी है।
वंदना आईटी में ट्रिपल टॉपर होने के बावजूद एमपी पीएससी चुना। जिद है कुछ कर गुजरने की, लेकिन मंजिल अभी बाकी है। वंदना गुप्ता शिक्षा विभाग की अस्सिटेंट डायरेक्टर बनी है।