BREAKING NEWS
BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2023, 7:30 pm
BIG NEWS : नाहरगढ़ में समाजसेवी गोस्वामी के तत्वावधान में एनपीएल संस्कृति कप 2023, रात्रिकालीन टेनिस बॉल किक्रेट टुर्नामेट का हुआ शुभारंभ, आयोजन मे जनप्रतिनिधियों सहित युवा पत्रकारों ने की शिरकत, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। नाहरगढ़ अंचल सहित जिले मे चाहे सामाजिक या फिर धार्मिक क्षेत्र, या फिर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की बात हो, तब सबकी जुबान पर एक ही नाम आता है गोस्वामी परिवार नाहरगढ़ नगर की कायाकल्प में गोस्वामी परिवार का बहुत बड़ा योगदान है और यही कारण है कि क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए एक बार फिर यह परिवार आगे आया और रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन उनके द्वारा करवाया जा रहा है। 

आपको बता दें कि मंदसौर जिले के गांव नाहरगढ़ के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में क्रिकेट प्रेमी व समाजसेवी औमगिरी गोस्वामी के तत्वावधान में पांच दिवसीय संस्कृति कप 2023 रात्रिकालीन टेनिस बॉल किक्रेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ । भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया द्वारा टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर क्रिकेट की पिच पर बल्लेबाजी कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा नेता दिलीप गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष भारतसिंह डांगी, अनुराग सिंह मंडलोई, अरुण भटनागर, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

वहीं टूर्नामेंट के दूसरे दिन भाजपा नेता अंशुल बैरागी सहित यंग मीडिया क्लब के जिला अध्यक्ष महावीर जैन, उपाध्यक्ष विपिन चौहान (गोलू), सचिव देवेंद्र मौर्य, कोषाध्यक्ष किशोर ग्वाला, पूर्व कोषाध्यक्ष सचिन जैन, नगर के गुरु एक्सप्रेस संवाददाता राजू सोनी, जिला संवाददाता ललित शंकर धाकड़, आदि पत्रकारगण पहुंचकर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन करने की बधाई दी। साथ ही इस दौरान मैच देखकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी बढ़ाया। 

यंग मीडिया क्लब के जिलाध्यक्ष जैन द्वारा खिलाड़ियों व मैदान में मौजूद दर्शकों संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में यह शानदार आयोजन है। आयोजन समिति इस आयोजन को लेकर धन्यवाद के पात्र हैं। मुख्य रूप समाजसेवी ओम गिरी गोस्वामी साथी उनका गोस्वामी परिवार धन्यवाद के पात्र हैं। नाहरगढ़ में किक्रेट को चमन करने में गोस्वामी परिवार का सबसे बड़ा हाथ है। 

बता दे की स्पर्धा में 16 ग्रामीण व 8 शहरी टीमें हिस्सा ले रही है। टुर्नामेट मैच में प्रथम पुरस्कार 51000 रुपए, द्वितीय 21000 रुपए रखा गया है। टुर्नामेट मैच का फाइनल 15 जून को होगा। नाहरगढ़ में रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों में ख़ासा उत्साह देखा जा रहा है। टूर्नामेंट के व्यवस्था का जिम्मा विरेन्द्र सिंह राजपुत, भैरु गिरी, जयंत शर्मा आदि द्वारा उठाया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE