BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<     BIG REPORT : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप,.. <<     BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<     BIG VIDEO NEWS: त्योहारों से पहले शक्कर की कीमतों में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2023, 9:54 am
BIG NEWS : एमपी में दर्दनाक सड़क हादसा, काली अंधेरी रात और शहर की कृषि उपज मंडी, जब कार की हुई बस से भिडंत तो मच गई चीख पुकार, सूचना मिलते ही दौड़ी एम्बुलेंस, दुर्घटना में 4 की मौत, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर । एबी रोड पर कृषि मंडी के पास मंगलवार देर रात बस और कार की टक्कर हो गई जिसमें कार में सवार चार युवकों की मौत हो गई और चार युवक घायल हुए हैं। हादसे में तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उच्च उपचार के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया। वहीं एक घायल का उपचार जिला अस्पताल शाजापुर में चल रहा है।

 

हादसे के शिकार सभी युवक शाजापुर के ही निवासी हैं। ऐसे में जिला अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोग जुट गए जिन्हें संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल जिला अस्पताल बुलाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद भीड़ को नियंत्रित किया जा सका। 

 

अस्पताल से प्राप्त जानकारी अनुसार हादसे में रहबर निवासी पटेलवाड़ी महूपुरा शाजापुर, दानिश निवासी शाजापुर, अरहम निवासी शाजापुर की मौत हुई है। वहीं, फरहान, रहबर, अरसिल और अबू बकर घायल हुए हैं, जिनमें से अबू बकर का उपचार जिला अस्पताल शाजापुर में चल रहा है और तीन अन्य घायल इंदौर रेफर किए गए हैं। इंदौर रेफर किए गए फरहान की इंदौर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE