BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<     BIG REPORT : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप,.. <<     BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<     BIG VIDEO NEWS: त्योहारों से पहले शक्कर की कीमतों में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2023, 12:54 pm
BIG NEWS : गुजरात से कुबेश्वर धाम जा रही बस पलटी, मोके मची अफरा तफरी, 12 घायल, भोपाल-इंदौर हाईवे पर आष्टा के पास हुआ हादसा, पड़े खबर  

Share On:-

भोपाल | इंदौर एक्सप्रेस हाईवे पर आष्टा के पास बुधवार सुबह 8:30 बजे एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को लेकर पुलिस और प्रशासन की टीम सिविल अस्पताल पहुंची। बस गुजरात से सीहोर के कुबरेश्वर धाम जा रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा भोपाल-इंदौर हाईवे पर चाचरसी जोड़ पर हुआ। सूचना मिलते ही एसडीओ पी. मोहन सारवान मौके पर पहुंच गए। आष्टा और पार्वती थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
एसडीओपी ने बताया कि एक बाइक को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। आष्टा निवासी बाइक सवार पंकज दुमाने गंभीर रूप से घायल हाे गया। उसे सीहोर रेफर किया गया है। बाकी घायलों का सिविल अस्पताल में ही उपचार चल रहा है।
घायलों में यात्री बस के कल्पना बेन वरेली गुजरात, रंजन बेन, चंद्रिकाबेन, असद बेन, आनंद बेन, भावनाबेन, ऐतल बेन, तनुजा बेन, राहुल भाई, रंजन बेन और शीला बाई घायल हुए हैं। सभी यात्री गांव वरेली तहसील मांडवी जिला सूरत गुजरात के रहने वाले हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE