खरगोन। जिले के झिरन्या में देर रात एक गैरेज भीषण आग लगने से तीन दुकान जलकर खाक हो गई। चिरिया मार्ग पर देर रात करीब साढे ग्यारह बजे से 12 बजे के बीच झिरन्या में मंगल नायक के गैरेज में आग लगना बताया जा रहा। फिलहाल आग लगने का कारण गैरेज में शार्ट सर्किट ही माना जा रहा। आग की चिंगारीयो के बीच झिरन्या में फायर नही होने से ग्रामीण परेशान हो गये। हलाकि कोई जनहानि नही हुई है तीन दुकानों में ही आग से भारी नूकसान बताया जा रहा है। ग्रामीणों की सूझबूझ से देर रात आग पर काबू पा लिया गया। भीकनगांव और आस पास के फायर मौके पर पहुंच गये। राहत भरी खबर है की आग पर काबू पा लिया। कोई जनहानि नही हुई। आग पर काबू पा लिया गया।