BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<     BIG REPORT : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप,.. <<     BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<     BIG VIDEO NEWS: त्योहारों से पहले शक्कर की कीमतों में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2023, 3:51 pm
BIG BREAKING : भरी दोपहरी का वक्त और शहर की फ्रूट मंडी, जब अचानक हुआ ये हादसा तो मच गई अफरा तफरी, सूचना मिलते ही दौड़े सरकारी वाहन, सांसद भी पहुंचे मौके पर, पढ़े खबर

Share On:-

इंदौर |  चोइथराम मंडी में बुधवार दोपहर एक फल व्यवसायी की दुकान में आग लग गई। आग के बाद यहां भगदड़ मच गई। अचानक लगी आग ने नजदीक रखी घास और बारदान को चपेट में ले लिया। जिससे पूरी दुकान जलकर खाक हो गई।
आग लगने के बाद भी यहां आसपास की बिजली व्यवस्था बंद कर दी गई थी। फायर ब्रिगेड के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि चोइथराम मंडी की जमीन खान की दुकान नंबर 44 में आग लगी है। सूचना के बाद यहां दमकल वाहनों को रवाना किया गया।
करीब डेढ़ टैंकर पानी डालने के बाद आग पर पूरी तरह से काबू कर लिया गया है। फायर ब्रिगेड के मुताबिक आग को आसपास की दुकानों में फैलने से रोक लिया गया था। सूचना मिलने पर इलाके में ही मौजूद सांसद शंकर लालवानी भी मौके पर पहुंचे।
फल दुकान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकान के पीछे की ओर से निकली चिंगारी से वहां पड़ी फल की घास, कार्टून और बारदान ने आग पकड़ ली। जिसके बाद यह आग फैलते हुए बाहर की तरफ आ गई। यहां बाहर प्लास्टिक के करीब डेढ़ से अधिक कैरेट जल गए। जिसके कारण आसपास काफी दूर से काला आग दिखाई दे रही थी। कुछ ही देर में काफी दूर तक धुआं फैल गया।
फायर ब्रिगेड के मुताबिक सुरक्षा कारणों के चलते बिजलपुर, राजेंद्र नगर, गायत्री नगर फीडर बंद किए गए थे। बीस मिनट के अंतराल एवं आग बुझने की पुष्टि होने पर फीडर से बिजली सप्लाय सुचारू कर दिया गया। वर्तमान में दो तीन ट्रांसफार्मरों से सप्लाय प्रभावित है। इन्हें भी जल्द सामान्य करने के लिए इंदौर दक्षिण संभाग के कर्मचारी मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं। वहीं एक टीम को चोइथराम इलाके में अलर्ट पर रखा गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE