उज्जैन। जिले के झारड़ा में दिलदहला देने वाला सड़क हादसे में दो युवक की मौत हो गई। घटना में बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, घटना में बाइक सवार एक की मौके ओर और दूसरे की उपचार के दौरान मौत हुई।
मंगलवार को महिदपुर के पास झारड़ा में बीके यादव की बस ने दो बाइक सवार को टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में दोनो युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए।
मृतक के परिजन राहुल ने बताया कि मंदसौर जिले के गरोठ के गांव बिसानिया निवासी जितेंद्र सिंह, कमल सिंह के साथ ससुराल मक्सी से अपने घर की ओर बाइक से लौट रहे थे। इस दौरान तेज गति से आ रही बीके यादव की बस ने दोनों को टककर मार दी। जिससे जितेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई वहीं कमल की उज्जैन में उपचार के दौरान मौत हुई। घटना के बाद बस ड्राइवर फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।