नीमच। जिले के जीरन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चीताखेड़ा-घंसूडी जागीर रोड पर बुधवार सुबह सड़क दुर्घटना हो गई। मारुति वैन और ट्रैक्टर की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई है। वहीं वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में मारुति वैन के चालक सुरेंद्र भाटी को सिर में गंभीर चोट आई है। जिसे उपचार के लिए जीरन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। चीताखेड़ा पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी सुरेश सोनी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थे। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।