नयागांव। विश्व रक्तदान दिवस पर विक्रम जन सेवा ट्रस्ट खोर एवं रेड क्रॉस सोसाइटी नीमच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया रक्तदान से बड़ी कोई मानव सेवा नहीं है। रक्तदान करने से किसी जरूरतमंद पीड़ित को जान बचाए जा सकती है। रक्तदान महादान है। विक्रम सीमेंट के अधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। फैक्ट्री के अंदर कर्मचारी, काम करने वाले कांटेक्टर (मजदूरों), लेबर ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा विश्व रक्तदान दिवस पर महिलाओं ने भी रक्तदान किया। इस शिविर में 124 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान करने के पश्चात रक्त दान देने वाले को फल और जूस उसका सेवन कराया गया। विश्व रक्तदान दिवस पर यह आयोजन किया गया। रक्तदान जरूरतमंद को उसे आसान से दिया जा सकता है एक रक्तदान किसी का जीवन बचा सकता है जीवन में रक्त का बहुत अनमोल है इसलिए हमेशा रक्तदान करना चाहिए।
इस अवसर पर विक्रम सीमेंट यूनिट हेड बिजेश्वर मोहंती, एचआर एफ एच गिरीश पंथ, टेक्निकल एफएच शैलेंद्र पांडे, माईस प्रबंधक निगम, सीएसआर एफ एच शिव संतरा एवं डॉ मुकुल बिंद्रा तथा आसपास के ग्रामीणजन उपस्थित थे