BREAKING NEWS
REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<     BIG REPORT : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप,.. <<     BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<     BIG VIDEO NEWS: त्योहारों से पहले शक्कर की कीमतों में.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नौकरी नहीं,.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल- हम्माल ने लौटाया किसान.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     #ऑडी कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे का माल!.. <<     VIDEO NEWS: क्या आपकी भी दुकान रिहायशी इलाके में चल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2023, 8:06 pm
NEWS : विश्व रक्तदाता दिवस 2023 के उपलक्ष्य में वंडर सीमेंट लि में हुआ रिकाॅर्ड 230 यूनिट रक्तदान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लि में विश्व रक्तदाता दिवस 2023 के उपलक्ष्य में 14 जून को कम्पनी के अस्पताल में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर का शुभारम्भ कम्पनी के यूनिट हेड नितिन जैन एवं श्री सांवलिया जी राजकीय सामान्य चिकित्सालय, चित्तौड़गढ़ की ब्लड बैंक टीम के डाॅ अनिल कुमार सैनी द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। 

इस दौरान अतिथियों ने शिविर का अवलोकन कर समस्त रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया तथा अवलोकन के बाद जैन ने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि हर स्वस्थ्य व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए ताकि जरुरत मंदों को रक्त उपलब्ध हो सके। शिविर में वंडर सीमेंट लि के अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न ठेकेदारों, श्रमिकों सहित काॅलोनी वासियों एवं ग्राम वासियों ने रक्तदान शिविरों में कुल 230 यूनिट रक्तदान कर इस आयोजन को सफल बनाया। इस शिविर में निम्बाहेड़ा आनंद सालेचा ने 57 वां तथा शब्बीर हुसैन बोहरा ने 54 वां रक्तदान किया। इस अवसर पर कम्पनी के पदाधिकारियों सहित निम्बाहेड़ा के प्रबुद्धजनों ने दोनों रक्तदाताओं को बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि वंडर सीमेंट लि में यह आठवां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर सहित अब तक कुल 1,529 युनिट रक्त दान किया जा चुका हैं। साथ ही कम्पनी द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में पूर्ण सहयोग किया जाता रहा है। सामान्य चिकित्सालय निम्बाहेड़ा में ओपीडी विंग के नवीनीकरण सहित परियोजना क्षेत्र के आस-पास के राजकीय स्वास्थ्य केन्द्रों के नवीनीकरण का कार्य तथा ग्रामों में साप्ताहिक स्वास्थ्य जाॅंच शिविर एवं स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम भी नियमित रुप से आयोजित किये जा रहे हैं।

रक्तदान शिविर वंडर सीमेंट के महा प्रबन्धक (एचआर) विनय कुमार शर्मा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ विश्वास जैन के संयोजन में श्री सांवलिया जी राजकीय सामान्य चिकित्सालय, चित्तौड़गढ़ की ब्लड बैंक टीम के डाॅ रोहित धाकड़ एवं उनके सहयोगी लीला शंकर, मोईन खान, लोकेन्द्र शर्मा, गोपाल अहीर, महेश प्रजापत, सहजाद हुसैन, मूकेश कुमावत, भानुमंगल सहित चिकित्सा टीम के सदस्यों ने अपना सहयोग प्रदान किया। शिविर में कम्पनी के सह महाप्रबन्धक (एचआर) कपिल व्यास एवं उनके सहयोगियों सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE