BREAKING NEWS
REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<     BIG REPORT : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप,.. <<     BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<     BIG VIDEO NEWS: त्योहारों से पहले शक्कर की कीमतों में.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नौकरी नहीं,.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल- हम्माल ने लौटाया किसान.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     #ऑडी कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे का माल!.. <<     VIDEO NEWS: क्या आपकी भी दुकान रिहायशी इलाके में चल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2023, 5:05 pm
KHABAR : रतलाम से हर सावन सोमवार को निशुल्क महाकाल यात्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभु राठौड़ करवाएंगे शहरवासियों को निशुल्क महाकाल यात्रा, यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनेताओं के धार्मिक आयोजनों में सक्रिय होने एवं कथाओं और यात्राओं का दौर शुरू हो चुका है। कांग्रेस नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ ने रतलाम शहर की आम जनता के लिए प्रत्येक सावन सोमवार को बस द्वारा उज्जैन महाकाल दर्शन यात्रा निकालने की घोषणा की है। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन भी प्रारंभ हो गए हैं। कांग्रेस नेता प्रभु राठौड़ ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निशुल्क महाकाल दर्शन यात्रा का आयोजन सावन एवं अधिक मास के प्रत्येक सोमवार को करने की घोषणा की है। यात्रा के इच्छुक श्रद्धालुओं को बस द्वारा उज्जैन महाकाल ले जाने की व्यवस्था की जाएगी। सभी श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क नाश्ता फलाहार और भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी। यह यात्रा प्रत्येक सोमवार को राजीव गांधी सिविक सेंटर स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर से बस द्वारा सुबह 7रू00 बजे रवाना होगी तथा महाकाल की सवारी तथा बाबा महाकाल के दर्शन के पश्चात शाम को वापस लौटेगी। इस यात्रा के लिए शास्त्री नगर में पंजीयन केंद्र भी शुरू किया गया है। जहां इच्छुक श्रद्धालु अपना पंजीयन करवा सकेंगे।


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शहर की धर्म प्रेमी जनता के लिए इस निशुल्क सौगात की घोषणा की है। हालांकि आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत धार्मिक आयोजन किए जाने के सवाल पर प्रभु राठौड़ ने कहा कि यात्रा के आयोजक भगवान महाकाल है और यह एक धार्मिक और सामाजिक आयोजन है। गौरतलब है कि बीते महीने रतलाम शहर विधायक द्वारा आयोजित भागवत कथा एवं रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना द्वारा विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शिरकत किए जाने के बाद कांग्रेस नेता प्रकाश प्रभु राठौड़ ने भी यह भगवा रंग फेम शहनाज अख्तर की भजन संध्या का आयोजन करवाया था। इसके बाद यह चर्चा जोरों पर है कि प्रकाश प्रभु राठौड़ रतलाम शहर से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE