BREAKING NEWS
REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<     BIG REPORT : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप,.. <<     BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<     BIG VIDEO NEWS: त्योहारों से पहले शक्कर की कीमतों में.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नौकरी नहीं,.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल- हम्माल ने लौटाया किसान.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     #ऑडी कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे का माल!.. <<     VIDEO NEWS: क्या आपकी भी दुकान रिहायशी इलाके में चल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2023, 7:36 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की आरती और शासन की ये योजना, जब शुरू किया अपना रोजगार तो सहे समाज के ताने, फिर भी हार नहीं मान आज बनी एक सफल उद्यमी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। जिले की रहने वाली आरती खींची ने मुख्‍यमंत्री स्‍वरोजगार योजना का लाभ लेकर स्‍वयं का व्‍यवसाय शुरू किया। आरती ने बीए तक पढाई की है। उनकों उद्योग विभाग द्वारा शासन की योजनाओं की जानकारी मिली की वह स्‍वयं का रोजगार स्‍थापित करना चाहती थी। स्‍वरोजगार योजना का लाभ प्राप्‍त कर सकती है। उन्‍हे लाईट डेकोरेशन एवं घर की सजावट का बहोत शोक था अपने शोक को व्‍यवसाय में बदलने के लिए उन्‍होने मुख्‍यमंत्री स्‍वरोजगार योजना के अन्‍तर्गत 5 लाख रूपये का ऋण यूनियन बैंक शाखा मंदसौर से प्राप्‍त कर उद्योग प्रारंभ किया।

उद्योग के प्रारंभिक अवस्‍था में जब लोग उन्‍हे काम करते देखते थे तो उन्‍हे एक चेलेंज सा महसुस होता था। लोग उन्‍हें कहते थे की मर्दो का काम ओरते कर रही है। काम करने में बहुत व्‍यवहारिक कठिनाईया आती थी जब मजदूर लेने जाती थी तो वह भी मना कर देते थे। उन्‍होनें जिंदगी मे कभी हार नही मानी स्‍वयं पति के साथ काम में जुड जाती और अपना कॉन्‍टे्रक्‍ट पूरा करती। अपने उद्योग के लिए टेम्‍पू, लोडिंग वाहन चलाना भी सीखना पडा जिससे काम को समय पर पुरा किया जा सकें। परिवार के सदस्‍य काफी हतोउत्‍साहित करते थे। किसी भी तरह का कोई भी आर्थिक एवं व्‍यवहारिक सहयोग नही करते थे। अपने उद्योग को अपने पारिवारिक एवं सामाजिक दायित्‍वों के निर्वाहन के साथ आगे बढाती रही। 

आज उनके पति उनके साथ काम करते है साथ में 07 व्‍यक्तियों को रोजगार दे रही है। टेंट उद्योग का कार्य काफी फलफुल रहा है उनके पास आज लगभग 30 लाख का सामान है और बडे-बडे आयोजनों के कॉट्रेक्ट लेते है, आज वह आयकरदाता भी है। आरती बेरोजगार युवतीयो के लिए प्रेरणा स्‍त्रोत है। उनका सुझाव यह है कि युवतीया अपने स्‍वयं का स्‍वरोजगार चुने और शासन की योजनाओं का लाभ उठाऐं। आरती सामाजिक कार्यो मे भी रूचि लेती है  एवं गरीब महिलाओं की मदद करती है। और आज वह एक सफल उद्यमि है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE