BREAKING NEWS
KHABAR : सरकारी योजना ने बदली तकदीर, छोटे डेयरी.. <<     KHABAR : दगड़खेड़ी में औद्योगिक क्षेत्र प्रस्ताव का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     खरगोन जिले की झिरन्या तहसील: शिवना पंचायत में.. <<     KHABAR : अध्यक्ष बोले- बिना नंबर परमिट वाहनों पर.. <<     KHABAR : मनासाखुर्द में मांगलिक भवन निर्माण का.. <<     रतलाम पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार,.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य सुरक्षा की पहल- कलेक्टर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जल गंगा अभियान में पिंगलेश्वर बना मिसाल,.. <<     KHABAR : पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला, 30 आरक्षकों.. <<     REPORT : 10 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त के हत्थे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा में 90वां श्री हनुमान चालीसा पाठ.. <<     खरगोन में सिंचाई संकट:खेड़ी खानपुर व मगरिया.. <<     KHABAR : नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में DIG निलेश अग्रवाल का वार्षिक.. <<     KHABAR : जल संकट के बीच फूटी पाइप लाइन, यहां हजारों.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया नाकोड़ा कॉम्प्लेक्स.. <<     जल संरक्षण के साथ बढ़ेगा आबू का गौरव, विंडर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2023, 8:24 pm
KHABAR : लखेरा समाज मंदिर ट्रस्ट नीमच के तत्वावधान में होगा दो दिवसीय चैना कुशला माता व रूप जी महाराज महोत्सव का आयोजन, समाजजन उत्साह के साथ लेंगे भाग, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच।  लखेरा समाज मंदिर ट्रस्ट नीमच के तत्वावधान में श्री चैना कुशला माता मंदिर नीमच पर दो दिवसीय चैना कुशला माता एवं रूप जी महाराज महोत्सव का आयोजन   25 जुन रविवार को   गणपति स्थापना के साथ समारोह का शुभारंभ  अतिथि महंत अयोध्या दास जी महराज के पूजन पाठ के बाद विश्व कल्याण एवं देश की समृद्धि हेतु यज्ञ में मंत्रोचार के साथ  होगा।
तत्पश्चात गायत्री माता, गंगा माता एवं श्री चैना कुशला माता की महाआरती होगी और सायंकाल 8बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा। लाक्षाकार बालकृष्ण सोलंकी ने बताया कि समारोह के द्वितीय दिवस  26 जून सोमवार को प्रातः 8 बजे  श्री चैना कुशला माता का पूजन एवं चालीसा पाठ का आयोजन,  सम्मान  एवं उदबोधन होगा जिसमें समाज उत्थान और देश हित में जागरूकता के लिए युवाओं के योगदान मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।तत्पश्चात  सनातन संस्कृति के वैभव की प्रतीक सती शिरोमणि मां श्री चैना कुशला माता एवं धर्म रक्षा के अग्रदूत श्री रूप जी महाराज की शोभायात्रा  नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण पर निकलेगी। जिसमें क्षत्रिय लखेरा समाज की नारी शक्ति  मंगल  कलश यात्रा, क्षत्राणी के रूप में युवतियाँ एवं शौर्य के प्रतीक  युवकों के साथ अखिल भारतीय लखेरा महासभा, अखिल मध्यप्रदेश, राजस्थान,  हरियाणा, अखिल गुजरात महाराष्ट्र के गणमान्य समाज सेवी बन्धुओं के साथ कला और संस्कृति के उत्थान में दिन रात समर्पित समस्त लखेरा समाज के समाजनों द्वारा  चल समारोह नगर भ्रमण कर पुनः श्री चैना कुशला माता मंदिर, नीमच पर पहुंचेगा। जहाँ एक धर्म सभा में  जन समुदाय को श्री श्री 108 श्री अयोध्या दास जी महाराज द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। मातारानी की महाआरती और प्रसादी के साथ दो दिवसीय समारोह का समापन होगा। महोत्सव के लिए विगत पन्द्रह दिनों से  लखेरा समाज मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष किशोर सिंह चौहान, उत्सव समिति अध्यक्ष प्रकाश परिहार, लखेरा युवा मण्डल के अध्यक्ष कपिल हाटड़िया और गणमान्य समाज सेवी सुरेश बागड़ी, गोपाल भाटी, रमेश बागड़ी,  रतन लखेरा, ओमप्रकाश केथुनिया, शंभु लाल चौहान, राधेश्याम चौहान,अमृत सोलंकी, रामनिवास केथुनिया, बाल किशन नैनवाया, राजेन्द्र चौहान, अमृत बागड़ी सहित युवा शुभम परिहार, चिराग सोलंकी, सुनिल केथुनिया आदि कईं वरिष्ठ और युवाओं द्वारा  समाज जनों से जनसंपर्क कर तैयारियां की जा रही है।इसी के साथ मंदिर का जिर्णोद्धार कार्य भी जारी है जिसमें समाज बन्धुओं द्वारा अभिनव सहयोग किया जा रहा है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE