BREAKING NEWS
REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<     BIG REPORT : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप,.. <<     BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<     BIG VIDEO NEWS: त्योहारों से पहले शक्कर की कीमतों में.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नौकरी नहीं,.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल- हम्माल ने लौटाया किसान.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     #ऑडी कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे का माल!.. <<     VIDEO NEWS: क्या आपकी भी दुकान रिहायशी इलाके में चल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2023, 8:32 pm
BIG NEWS : जगन्नाथपुरी की तर्ज पर होगा नीमच में आयोजन, जगतगुरु शंकराचार्य ज्ञानानंद महाराज के मुख्य आतिथ्य में निकलेगी रथ यात्रा, भक्तों में अपार उत्साह, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री जगन्नाथ रथ यात्रा समिति नीमच के तत्वावधान में जगन्नाथ पुरी उड़ीसा की तर्ज पर नीमच में भी 20 जून मंगलवार को प्रस्तावित जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन एवं जन सहयोग से समाजजनों द्वारा अपार उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर ज्योतिर्मठ अवांतर पीठ भानपुरा के शंकराचार्य जगतगुरु ज्ञानानंद जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे। रथयात्रा पर्व को सफल बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपने क्षेत्र के 50 व्यक्तियों को मोबाइल, व्हाट्सएप, फेसबुक पर सूचना प्रेषित करें तो यह यात्रा सफल हो सकती है। 
समिति संयोजक राजेंद्र गर्ग पप्पी सर, संरक्षक शिवनारायण गर्ग, ओपी मंत्री, सुरेशचंद्र अजमेरा, संतोष चौपड़ा, मोहनलाल दुआ, राजेश जायसवाल पराग, ओमप्रकाश बंसल स्वतंत्र रोड लाइंस, कन्हैयालाल शर्मा, प्रकाश चंद्र गर्ग जेवी, मुरली मंडोवरा, गणेश खंडेलवाल, अर्जुन जायसवाल, शैलेश जोशी, नवीन गट्टानी आदि ने सामूहिक रूप से आह्वान किया है कि सर्व समाज सनातन धर्म रथयात्रा से समाज के सभी वर्गों का कल्याण हो, यही लक्ष्य यात्रा का रहता है। भगवान घर -घर, द्वार -द्वार दर्शन देने आते हैं सभी पधार कर दिव्य दर्शन एवं धर्म लाभ का पुण्य ग्रहण करें।
यात्रा में प्रत्येक समाज स्तर पर महिलाओं युवाओं की जन सहभागिता रहेगी। श्री जगन्नाथ रथ यात्रा समिति नीमच के संयोजक राजेंद्र गर्ग पप्पी सर ने बताया कि 11 वर्षों से यात्रा का आयोजन 19 समाजों की सहभागिता है, 400 सक्रिय सदस्य सहयोग प्रदान करते हैं। 400 अन्य सदस्य भी अप्रत्यक्ष रूप से सहयोगी बनते हैं। जगन्नाथ पुरी उड़ीसा की तरह नीमच में 20 जून मंगलवार को सायं 5 बजे तिलक मार्ग स्थित राम मंदिर से 14 दिन बीमार (होम क्वारंटाइन) रहने के बाद भगवान जगन्नाथ भक्तों के कष्ट सहन कर मंदिर के पट बंद हो जाने के बाद भगवान जगन्नाथ अपने भक्तों को दर्शन देने हेतु रथ पर सवार होकर भगवान श्री कृष्ण बलदेव जी की बहन सुभद्रा के आकर्षक प्रतिमा के साथ अपने भक्तों के बीच फूलों से श्रृंगार दर्शन देने हेतु शहर की सड़कों पर निकलेंगे। रथ यात्रा में साधु-संतों का मार्गदर्शन सानिध्य एवं आशीर्वाद मिलेगा। यात्रा 
का रात्रि 9 बजे तक महाआरती के साथ विश्राम होगा। मायापुर का सुंदरबनी के कारीगर द्वारा पोशाक बनाने के बाद पहली बार सतरंगी सिर्फ वृंदावन से मंगवाया गया है। नए रथ पर सवार होकर भगवान जगन्नाथ जी दिव्य दर्शन के लिए निकलेंगे। रथ यात्रा में आकर्षण का केंद्र जगन्नाथ का रथ पर भगवान श्री कृष्ण बलदेव सुभद्रा नए रथ पर सवार आकर्षक प्रतिमा बैंड बाजे ढोल के साथ रथ को रस्सी द्वारा खींचा जावेगा। रथ पर फूलों का श्रृंगार, विद्युत चालित झांकियां, कच्ची घोड़ी, उज्जैन के ताशा शिवपुराण, डिकेन की भजन संध्या ,राधा कृष्ण, नरसिंह अवतार की झांकियां आदि भी प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगी।
भगवान जगन्नाथ दर्शन लाभ देने हेतु निकलेंगे तो नीमच शहर में शांति सुख समृद्धि का अनुभव होगा। अग्रवाल समाज के नरसिंह मंदिर को मौसी का घर बनाया जायेगा। भगवान जलपान करने के बाद भक्तों को दर्शन हेतु आगे बढ़ेंगे। रथ यात्रा श्री राम मंदिर, जाजू बिल्डिंग, तिलक मार्ग, श्री राम चौक ,गोपाल मंदिर, नरसिंह मंदिर, नया बाजार, बिहार गंज चौराहा, बजरंग चौक बारादरी चौराहा, फव्वारा चौक, सब्जी मंडी भारत माता चौक, पुस्तक बाजार होते हुए अग्रसेन वाटिका पहुंचेंगी। जहां महाआरती के बाद विसर्जन होगा। इसके पश्चात प्रसादी बांटी जाएगी। रथ यात्रा में माहेश्वरी समाज, अग्रवाल समाज छावनी, अग्रवाल समाज बघाना, खंडेलवाल समाज, सकल ब्राह्मण समाज पोरवाल समाज, पूज्य सिंधी पंचायत, पंजाबी, पाटीदार, जायसवाल समाज, सिख समाज, फुलमाली सैनी समाज, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, साहू तेली, सेन, आर्य समाज, यादव, राजपूत, जाटव, घाणीवार तेली, माली समाज, चौरसिया समाज, धाकड़, गुजर समाज, आंजना समाज, प्रजापति समाज, धोबी समाज एवं समस्त धार्मिक संगठन धार्मिक अनुषांगिक संगठन एवं समस्त सनातन धर्म, सर्वजन सर्व समाज जन सहित 19 समाजों के सहयोग से निकाली जाएगी। सभी भक्तों से सामूहिक आह्वान किया गया कि सभी धार्मिक यात्रा में सहभागी बने और सामाजिक एकता प्रेम सद्भाव प्रदर्शित करें।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE