BREAKING NEWS
REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<     BIG REPORT : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप,.. <<     BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<     BIG VIDEO NEWS: त्योहारों से पहले शक्कर की कीमतों में.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नौकरी नहीं,.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल- हम्माल ने लौटाया किसान.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     #ऑडी कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे का माल!.. <<     VIDEO NEWS: क्या आपकी भी दुकान रिहायशी इलाके में चल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2023, 10:42 am
BIG NEWS : जिले का मनासा-मंदसौर मार्ग और महागड़ के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि, जैसे ही निकले कार में होकर सवार तो गांव सोम्या के यहाँ हो गया दुखद हादसा, सूचना मिलते ही दौड़ी थाना पुलिस, हादसे में बंटी की हुई दर्दनाक मौत, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। देर रात हुए एक सड़क हादसे में मनासा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम महागढ़ के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि योवन प्रसाद (बंटी) चौधरी का दुखद निधन हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार असंतुलित होकर 3 पलटी खा गई इस वजह से चौधरी की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। 

जानकारी के अनुसार बंटी चौधरी रात्रि में लगभग 9 बजे नारायणगढ़ से अपने गांव महागढ की ओर जा रहे थे। इस दौरान नारायणगढ़ के बाद आने वाले ग्राम सौम्या में अचानक गाड़ी साइड में लगे 1 पोल से टकराई और तीन पलटी खाकर नीचे उतर गई। जिसमें उनके सर पर गहरी चोट आई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस थाने पर सूचना दी और आनन-फानन में उन्हें नारायणगढ़ के शासकीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने चौधरी को मृत घोषित कर दिया। आज सुबह उनका पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

आपको बता दें बंटी चौधरी काफी मिलनसार सहृदय और आत्मीय व्यवहार वाले व्यक्ति थे। सरपंच प्रतिनिधि होने के साथ-साथ व्यक्तिगत रूप से क्षेत्र के लोगों से सीधे जुड़े होने की वजह से जैसे यह समाचार लोगों तक पहुंचा परिवार ईष्ट मित्रों सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE