BREAKING NEWS
REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<     BIG REPORT : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप,.. <<     BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<     BIG VIDEO NEWS: त्योहारों से पहले शक्कर की कीमतों में.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नौकरी नहीं,.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल- हम्माल ने लौटाया किसान.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     #ऑडी कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे का माल!.. <<     VIDEO NEWS: क्या आपकी भी दुकान रिहायशी इलाके में चल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2023, 10:52 am
KHABAR : भूमाफियाओं पर कार्रवाई की मांग लेकर राजपूत समाज ने दिया ज्ञापन, आसपास क्षेत्र से कई संख्या में गुंडे-बदमाशों द्वारा जमीन पर कब्जा किया गया, पढे़ खबर 

Share On:-

राजगढ़। नगर में भूूमाफियाओं द्वारा राजपूत समाज के लोगों की जमीनों पर आए दिन किए जा रहे कब्जे को लेकर मंगलवार को राजपूत समाज एवं राजपूत करणी सेना द्वारा पुलिस अधीक्षक मनोजकुमार सिंह के नाम का ज्ञापन राजगढ़ पुलिस थाना प्रभारी कमलसिंह पंवार को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से करणी सेना तहसील अध्यक्ष रमेष राजपूत ने बताया कि फोरलेन पर अधिकांष जमीन राजपूत समाज की हैं। फोरलेन पर जमीन होने के कारण जमीन बेषकिमती हैं। ऐसे में भूमाफियाओं द्वारा जानबूझकर राजपूत समाज के लोगों की जमीन के नजदीक ही अन्य लोगों से जमीन खरीद ली जाती हैं। इसके बाद आसपास क्षेत्र से कई संख्या में गुंडे-बदमाशों द्वारा जमीन पर कब्जा किया जाता हैं। जो इन दिनों बदमाषों की कमाई का जरिया बन गया हैं। खासकर रात के समय जेसीबी एवं ट्रैक्टर की सहायता से अवैध तरीके से वाल बाउंडी कर दी जाती हैं। दिन ब दिन भूमाफियाओं के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। कई बार सीमांकन के दौरान भूमाफियाओं द्वारा अपने रसूक के दम पर सीमांकन कार्य भी प्रभावित किया जाता हैं। ज्ञापन के दौरान समाज के लोगों ने भूमाफियाओं पर कार्रवाई की मांग की हैं। ताकि भविष्य मंे समाज के लोगों की जमीन पर कोई भूमाफियां कब्जा ना करें। ज्ञापन के दौरान पार्षद सनी सिसोदिया, करणी सेना जिला मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह चावड़ा, लखन बारोड़, भंवरसिंह बारोड़, बबलू बारोड़, जितेंद्र चौहान, वीरेंद्र चावड़ा, राधेष्याम चावड़ा, अर्जून पंवार, कंकूसिंह बारोड़, कुलदीप राठौर, रोहित सिसोदिया, जसवंत सिसोदिया, कृष्णा चौहान, गोपाल पड़ियार, जगदीष सिसोदिया, बिरमदेव पंवार, जितेंद्र चौहान, पंकज पंवार, लोकेंद्र बारोड़, अजय बारोड़, लाखनसिंह सिसोदिया आदि समाज के युवागण उपस्थित थे। भूमाफियाओं पर कार्रवाई की मांग लेकर राजपूत समाज ने दिया ज्ञापन।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE