गरोठ। मंदसौर जिले में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर मेलखेड़ा और मानपुरा के बिच में एक तेज रफ्तार ट्रक 8 लाइन रोड से निचे गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर फर्शी भरकर ले जा रहा एक ट्रक मेलखेड़ा और मानपुरा के बिच अनियंत्रित होकर 8 लाइन रोड से मानपुरा स्थित तालाब में गिर गया। दुर्घटना में क्लीनर की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर घायल है। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार ट्रक की स्पीड बहुत तेज़ थी, जिसके कारण ये हादसा हो गया। दुर्घटना में ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।