BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<     KHABAR : मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भाजपा ने किया.. <<     NEWS : 35 साल की सेवा को समाज का सलाम, सेवादार.. <<     BIG REPORT : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण, भूतेश्वर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 की बड़ी सफलता, स्थाई.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ दुर्ग में बिना अनुमति निर्माण.. <<     दगड़खेड़ी में किसानों का धरना जारी,जमीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2023, 5:01 pm
KHABAR : हमेशा चर्चाओं में बना रहने वाला ट्रामा सेंटर पर दिन दहाड़े की गुंडागर्दी, सुरक्षा गार्डों और मरीज के परिजनों के बीच मारपीट, महिला को छेड़खानी का मामला, पड़े खबर

Share On:-

सीहोर | जिले के शासकीय जिला चिकित्सालय ट्रामा सेंटर में शनिवार की सुबह करीब 10 बजे मरीज और उसके परिजनों का अस्पताल के सुरक्षा गार्डों का झगड़ा हो गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि मारपीट होने लगी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। बता दें कि सीहोर का हमेशा से किसी ना किसी वजह से चर्चा में बना रहता है। अब ट्रामा सेंटर के साथ एक नया विवाद से जुड़ गया है। बताया गया है कि शनिवार की सुबह मरीज और परिजन अस्पताल पहुंचे थे। जहां अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्डों ने मरीज और परिजनों के साथ बेरहमी के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के वीडियो में कुछ नजारा ऐसा दिख रहा है कि अस्पताल के सुरक्षा गार्ड अस्पताल में सुरक्षा करने की वजह खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। इस संबंध में शासकीय जिला चिकित्सालय ट्रॉमा सेंटर के सिविल सर्जन डॉ प्रवीर गुप्ता ने कहा है कि जिस समय यह घटना हुई वह राउंड पर थे। उन्हें स्टाफ द्वारा जानकारी दी गई है कि मरीज और परिजन जो अस्पताल आए थे। उन्होंने एक महिला सुरक्षा गार्ड के साथ अभद्र व्यवहार किया था। इसलिए मामले में अब मरीज और परिजनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत करेंगे। हालांकि इस विवाद में अभी तक मरीज और सुरक्षा गार्ड़ों का पक्ष सामने नहीं आया है। वहीं विवाद का कारण की जानने की कोशिश की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE