BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<     KHABAR : मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भाजपा ने किया.. <<     NEWS : 35 साल की सेवा को समाज का सलाम, सेवादार.. <<     BIG REPORT : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण, भूतेश्वर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 की बड़ी सफलता, स्थाई.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ दुर्ग में बिना अनुमति निर्माण.. <<     दगड़खेड़ी में किसानों का धरना जारी,जमीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2023, 10:54 am
KHABAR : ​अमर शहीदों के बलिदान को जन-जन के प्रति जाग्रत करने के लिए शहीदों की शहादत की स्मृति में निकाली मशाल यात्रा, पढे़ खबर  

Share On:-

शिवपुरी। रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस (18 जून )को लेकर आज मशाल यात्रा निकाली गई। हर बर्ष की भंति इस बर्ष भी ​अमर शहीदों के बलिदान को जन-जन के प्रति जाग्रत करने के लिए शहीदों की शहादत की स्मृति में मशाल यात्रा निकाली गई। बता दें कि इस तरह की यात्रा शहीदों की स्मृति समाजसेवी संस्था बीपीएम जय हिंद मिशन एवं संत रैदास लोक कल्याण ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में हर साल निकालती है।


अमर शहीद रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर आज पैदल मशाल यात्रा को शिवपुरी के तात्याटोपे स्मारक से रवाना किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया,  कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती सहित सीआरपीएफ कमांडेंट प्रवीण थापलियाल सीआरपीएफ के जवान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं शहर के नागरिक उपस्थित रहे।


मशाल यात्रा का शुभारंभ अमर शहीद तात्याटोपे स्मारक पर पुष्प तोप से सलामी दी गई। इसके बाद यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान इस पैदल मशाल यात्रा का नगर में कई जगह स्वागत हुआ। यात्रा देर शाम करैरा से निकलकर, दिनारा, रक्सा से होकर झांसी पहुंचेगी। जब यह यात्रा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई बलिदान स्थल पर पहुंचेगी तब इस मशाल यात्रा को समर्पित कर 11 तोपों की सलामी दी जाएगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE