मंदसौर। ग्वाला गवली समाज द्वारा शहर में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी ध्वजा चुनरी यात्रा निकाली गई। अच्छी वर्षा की कामना लेकर निकाली ध्वजा चुनरी यात्रा जिसमे समाज के सभी वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
ध्वजा चुनरी यात्रा श्री कृष्ण मन्दिर नयापुरा रोड से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए नालछा माता मंदिर पहुंची। मन्दिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर माता रानी से इस वर्ष भी अच्छी वर्षा की मनोकामना की गई। मन्दिर के शिखर पर ध्वज फहराया गया और माता रानी को चुनरी ओढ़ाई गई। जिसके बाद शहर के सभी ग्वाला गवली समाज सपरिवार शामिल होकर प्रसादी ग्रहण की गई।
ग्वाला गवली समाज के अध्यक्ष अनिल मसानिया ने बताया कि ग्वाला गवली समाज द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सामूहिक गोट का कार्यक्रम रखा है जिससे समाज में एकता और शक्ति दिखे और पूरा ग्वाला गवली समाज एकजुट होकर मन्दिर पहुंचकर एक सूत्र में बंधेंगे।