BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2023, 3:35 pm
KHABAR : टोल पर फास्टैग स्कैनिंग को लेकर हुआ विवाद, महाराष्ट्र के परिवार के साथ मारपीट, विवाद में परिवार के कई सदस्य घायल, मोके पर पहुंची पुलिस, 6 टोलकर्मियों को किया गिरफ्तार, पड़े खबर

Share On:-

शिवपुरी | महाराष्ट्र के एक परिवार के साथ शिवपुरी में टोल प्लाजा पर मारपीट की गई। वारदात को पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने अंजाम दिया। इसमें परिवार के कई सदस्य घायल हो गए।
पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत कोलारस पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने 6 टोलकर्मियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, घटना को लेकर आरोपियों का पक्ष सामने नहीं आया है।
पीड़ित परिवार महाराष्ट्र के अमरावती का रहने वाला है। मुखिया नाजीब-उर-रहमान पुत्र शफी-उर-रहमान ने बताया- हम दो कारों में सवार होकर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से अमरावती लौट रहे थे। रविवार शाम करीब 7:30 बजे हमारी गाड़ियां पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर पहुंचीं।
टोल बैरियर पर हमारा टैक्स फास्टैग से नहीं कटा जबकि 766 रुपए का बैलेंस था। टोलकर्मियों का कहना था कि फास्टैग का बैलेंस खत्म हो चुका है। हमने इस बात को मानने से इनकार किया। इस पर वहां मौजूद दो कर्मचारियों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।
नाजीब-उर-रहमान ने बताया- हमने कार से उतरकर टोलकर्मियों को गाली देने से मना किया। इसके बाद उनके दूसरे साथी वहां आ गए और हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी। कार में सवार बच्चियों ने रोकने का प्रयास किया तो एक टोलकर्मी ने एक बच्ची के सिर पर लोहे का पाइप मार दिया। उसके सिर से खून बहने लगा।
हमारे बच्चे मारपीट का वीडियो बनाने लगे तो टोलकर्मियों ने मोबाइल छीनकर तोड़ दिए। वहां से हम पुलिस स्टेशन गए और शिकायत दर्ज कराई।
पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कोलारस पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर ली है। आरोपियों के नाम अवधेश धाकड़, शेरा गोस्वामी, शिवम भार्गव, सत्येंद्र रघुवंशी, मोहन रघुवंशी और मुनेश धाकड़ हैं। पुलिस ने कहा है कि मामले की विवेचना कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE