BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2023, 4:33 pm
BIG NEWS : घर में अकेली थी 17 साल की युवती, तभी वहां पहुंचा ये परिचित, फिर डराया धमकाया और कर दिया ये घिनौना काम, जब परिजन घर वापस लौटे तो युवती ने सुनाई दर्द भरी दांस्ता, पड़े खबर

Share On:-

सतना | नागौद थाना क्षेत्र के एक गांव में घर मे घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हासिल जानकारी के मुताबिक नागौद थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में विपिन रावत पिता राजू रावत 19 वर्ष को रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध आईपीसी की धारा 452,376(2) और पाक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके घर मे घुसकर बलात्कार किया और डराया- धमकाया। पीड़िता और आरोपी के बीच जान पहचान थी। वे आपस मे फोन पर बात भी किया करते थे। इसी जान पहचान का नाजायज फायदा उठा कर आरोपी 17 जून को पीड़िता के घर जा पहुंचा। उस वक्त पीड़िता के माता- पिता घर पर नहीं थे।
पीड़िता के अकेले होने और सूनेपन का फायदा उठाते हुए आरोपी घर के अंदर घुस गया और डरा-धमका कर उसने नाबालिग के साथ ज्यादती की। माता-पिता के वापस आने पर पीड़िता ने उन्हें आपबीती सुनाई और फिर उनके साथ नागौद थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। रविवार को शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी और देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE