BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2023, 2:49 pm
BIG NEWS : रिश्तेदार के यहां तेरहवीं का कार्यक्रम और 14 साल की नाबालिक, पहले 18 साल के अंशु ने बड़ाई नजदीकियां फिर ले गया दशहरा मैदान, जब मिला मौका तो दिया इस घिनौनी घटना को अंजाम, जैसे ही हुआ पेट दर्द तो..., पढ़े खबर  

Share On:-

   भोपाल। शहर के टीटी नगर इलाके में एक नाबालिग के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। घटना करीब 04 माह पुरानी है, जिसका खुलासा अब हुआ है। 14 वर्षीय पीड़िता एक रिश्तेदार के घर तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। वहीं उसकी 18 साल के एक युवक से पहचान हो गई। युवक उसे घुमाने के बहाने एक सुनसान जगह पर ले गया। यहां पर उसने डरा-धमकाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले नाबालिग के पेट में दर्द होने पर उसकी मां उसे डाक्‍टर के पास ले गई तो उसके गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद मां ने उससे इस बारे में पूछा, तब नाबालिग ने रोते-रोते उसे पूरी घटना बताई। इस पर उसने स्वजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपित पर एफआइआर दर्ज कराई। आरोपित बैतूल का रहने वाला है।

टीटी नगर पुलिस के मुताबिक किशोरी जहांगीराबाद इलाके में रहती है। गत फरवरी के महीने में टीटी नगर इलाके में रहने वाले एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी। यहां पर आयोजित तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किशोरी भी अपने स्वजनों के साथ गई थी। वहां पर बैतूल निवासी अंशु पटवा नाम का युवक भी आया था। नाबालिग की युवक से पहचान हो गई। बातचीत होने के बाद अंशु, किशेारी को घुमाने के बहाने टीटी नगर दशहरा मैदान में ले गया। यहां पर उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसने किशोरी को धमकी दी कि इसके बारे में किसी को बताने पर वह उसे जान से मार देगा। पुलिस ने दुष्‍कर्म, पोस्‍को एक्‍ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए जल्‍द ही पुलिस टीम बैतूल रवाना होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE