BREAKING NEWS
KHABAR : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : यूरिया संकट से परेशान किसानों का अनोखा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा पुलिस का बड़ा धमाका,.. <<     मंदसौर में 10 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त, दो.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर जिले में जहरीले मेहमान.. <<     REPORT : मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की.. <<     KHABAR : ​बिगड़ैल और अनाथ बाघ-तेंदुओं की पाठशाला.. <<     BIG NEWS : मंडी शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     KHABAR : छठवीं बटालियन में पदस्थ दो पुलिसकर्मी की.. <<     KHABAR : सरकारी मंदिरों में पुजारियों की नियुक्ति.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की.. <<     KHABAR : 1.80 लाख जमा नहीं कराए तो खाली करना होंगे.. <<     दतिया उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 71.44% मतदान के.. <<     बड़वानी पीजी कॉलेज में ई-लर्निंग सेंटर और.. <<     खरगोन पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान सफल,.. <<     KHABAR : विजयनगर की छोटी तलैया बनी आमजन की परेशानी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2023, 7:31 pm
BIG REPORT : बहन के घर से लौट रहा था युवक तभी रास्ते में हुआ ये हादसा, फिर घर पहुंच कर परिजन को बताई आपबीती, तो पुलिस को दी सुचना, पढ़े खबर    

Share On:-

भोपाल | कोलार इलाके में बहन के घर से लौट रहे लड़के को बदमाशों ने लिफ्ट के बहाने रोककर लूट लिया। फरियादी अपनी बाइक से घर वापस लौट रहा था तभी एक लड़के ने लिफ्ट के लिए हाथ दिया। इस पर फरियादी रुक गया। तभी पीछे छुपे दो अन्य लड़के आ गए और उसके छुरी अड़ा दी और तलाशी लेने लगे। लड़के ने जब विरोध किया तो मारपीट करने लगे। इसके बाद बाइक, घड़ी, मोबाइल, पैसा व जूते लूट ले गए। लड़का रातभर अपनी गाड़ी तलाश करता रहा। जब नहीं मिली तो अगले दिन थाने आकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

एसआई संतराम खन्ना ने बताया कि गोल गांव, कोलार का रहने वाला गौरव इवने (19) पुत्र भोलाराम मजदूरी करता है। रविवार को चिकलौद अपनी बहन के घर गया था। बहन के घर से दो हजार रुपए लेकर लौट रहा था। मंडीदीप से लौटते वक्त तुरईया गांव से पहले एक लड़का रोड के किनारे खड़ा था। उसने लिफ्ट के लिए हाथ दिया। लड़के ने सोचा गांव का कोई होगा। उसने गाड़ी रोक दी तभी उसके पीछे बैठे दो अन्य लड़के आ गए और उसके गले में चाकू लगा दिया। बदमाश उससे छीना झपटी करने लगे। इसका लड़के ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाश उसके पास से प्लेटिना बाइक, घड़ी, मोबाइल, जूता और दो हजार नगद छीनकर फरार हो गए। बदमाशों ने गौरव के पास सिर्फ कपड़े छोड़े बाकी सब लेकर चले गए। पीड़ित लड़का उनका पीछा करते हुए मंडीदीप की तरफ निकल गया। लेकिन बदमाश नहीं मिले। इसके बाद सोमवार को सुबह 10 बजे घर आकर पूरी घटना अपने पिता को बताई। इसके बाद पिता के साथ थाने आकर मामला दर्ज कराया। पुलिस शिकायत दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE