चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया धाम स्थित सांवरिया सेठ मंदिर के मंडल अध्यक्ष एवं एडीएम द्वारा अधिकृत जानकारी दी गई उसके अनुसार 17 जून 2023 आषाढ़ मास कृष्णपक्ष चतुर्दशी को खोली गई श्री सांवलिया सेठ की भण्डार दानपेटी की 03 चरणों में की गई गणना से 09 करोड़ 47 लाख 71 हजार 556 रूपये की दानराशि प्राप्त हुई।
भेंटकक्ष/ऑनलाइन/मनी ऑर्डर से- 01 करोड़ 13 लाख रूपये
भण्डार दानपेटी से सोना- 130 ग्राम
भण्डार दानपेटी से चांदी- 13 किलो 500 ग्राम
भेंटकक्ष कार्यालय से सोना- 02 किलो 16 ग्राम 700 मिग्रा
भेंटकक्ष कार्यालय से चांदी- 61 किलो 836 ग्राम 500 मिग्रा।