BREAKING NEWS
सुनार की दुकान का शटर उचकाया, पुलिस ने गुजरात.. <<     KHABAR : दिवाली और छठ पर यातायात का भारी दबाव,.. <<     KHABAR : लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्रहित के.. <<     मंदसौर में सड़क मरम्मत के नाम पर लापरवाही के.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     नगर कुकड़ेश्वर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ.. <<     VIDEO NEWS : मुरैना में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर में आवारा मवेशियों का बढ़ता.. <<     BIG UPDATE: मोहन सरकार का दीपावली पर महिलाओं को.. <<     VIDEO: चुनाव में बड़े-बड़े वादे, नतीजों के बाद.. <<     BIG NEWS : सफेद दूध के पीछे छिपा था मिलावट का काला.. <<     KHABAR : डॉ. नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस.. <<     KHABAR : मंदसौर में 70वीं राज्य स्तरीय रोलर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस लाइन में सरदार पटेल की.. <<     KHABAR : घोष की धुन पर कदम से कदम मिलाकर निकला संघ.. <<     KHABAR : देवास में शटर उचकाकर चोरी करने वाले गिरोह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2023, 4:55 pm
BIG NEWS : जिले का अठाना-कनेरा मार्ग और ईसुजी वाहन, जैसे ही मिली पुख्ता सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही पहुंचे मौके पर तो हुआ ये चौंका देने वाला खुलासा, जानिए तनी बड़ी मात्रा में क्या था गाडी में, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डीएसटी ने मंगलवार रात कनेरा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 8 क्विंटल 70 किलोग्राम 600 ग्राम अवैध डोडा चूरा सहित ईसुजी वाहन को जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला विशेष टीम को अवैध मादक पदार्थों  की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु विशेष निर्देश दिए। जिला विशेष टीम में पदस्थापित कांस्टेबल मुनेंद्र सिंह को सूचना मिली कि एक संदिग्ध ईसुजी गाड़ी पालछा से चडोल व अठाना होकर कनेरा की तरफ आ रही है। सूचना विश्वसनीय होने के कारण डीएसटी ने उक्त सूचना से घेवरचन्द थानाधिकारी कनेरा को अवगत करा उक्त संदिग्ध गाड़ी का पीछा किया। 

थानाधिकारी कनेरा मय जाप्ता व डीएसटी गाड़ी का पीछा करते हुए कनेरा थानान्तर्गत एकलिंग पुरा गांव के घाटारानी मन्दिर के पास पहुंंचे जहां पर रोड के साइड में लावारिस हालत में ईसुजी गाड़ी मिली। गाड़ी में कोई संदिग्ध वस्तु होने की पूर्ण संभावना होने के कारण पुलिस ने नियमानुसार गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी के अन्दर 45 प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ अवैध डोडा चूरा मिला। जिसपर पुलिस ने नियमानुसार डोडाचूरा का वजन किया तो कुल वजन 8 क्विंटल 70 किलोग्राम 600 ग्राम हुआ। पुलिस ने उक्त अवैध डोडा चूरा व इसुजी को वजह सबूत जब्त कर लिया। पुलिस थाना कनेरा पर अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है।

उक्त कार्यवाही में निम्न टीम ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया।
भवानी सिंह राजावत प्रभारी जिला विशेष टीम, घेवरचन्द थानाधिकारी कनेरा, हेड कांस्टेबल महेंद्र कुमार, कांस्टेबल ललित सिंह, चन्द्रकरण सिंह, रोशन, मुनेंद्र सिंह,  ईश्वर, नन्द किशोर, मुकेश, ब्रजमोहन, हरप्रीत सिंह, चालक कानिस्टेबल हरमेन्द्र सिंह
विशेष योगदान- कानिस्टेबल मुनेंद्र सिंह का रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE