इंदौर | विजयनगर थाने पर एक व्यक्ति पिस्टल लेकर थाने पहुंचा और थाना प्रभारी के सामने पिस्टल टेबल पर रखकर कहने लगा कि मैं गुस्से में अपने पत्नी को मारना चाहता था जिसके बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा पति-पत्नी के बीच हो रहे विवाद को काउंसलिंग कर सुलझाने की बात कही गई।
बता दें कि पति पत्नी के विवाद के बाद पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी को पिस्टल लेकर मारने गया लेकिन गुस्सा शांत होने पर खुद को किया पुलिस के सामने पिस्टल सहित सरेंडर कर दिया और पूरा घटनाक्रम पुलिस को बता दिया जिस पर पुलिस ने कानूनी धाराओं में युवक पर मुकदमा दर्ज किया और पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि युवक ने पिस्टल किससे खरीदी।