मंदसौर। गृह मंत्रालय द्वारा दिंनाक 12 जून 23 से 26 जून 23 तक चलाये जा रहे नशे से आजादी पखवाडा के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया था। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र तारणेकर एवं अनुविभागीय़ अधिकारी गरोठ निकिता सिँह के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी गरोठ कमलेश सिंगार के नेतृत्व मे मुखबिर सुचना पर नशा खोरो सोदागरो के विरुद्ध कार्यवाही की जाकर गरोठ क्षेत्र के ग्राम पिपल्या जत्ति बाछडा डेरा पर दबिश दी गई जहां तालाब किनारे व जंगल मे लोग शराब बनाते दिखाई दिये जो पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगे जो पुलिस बल द्वारा आरोपीयो को पकडने का प्रयास किया गया परन्तु आरोपी घने जंगल का फायदा उठाकर मोके से भाग निकले। पुलिस बल द्वारा अलग अलग स्थान से कुल 85 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त की गई व तालाब के किनारे अलग अलग स्थान पर 65 प्लास्टिक की केनो मे भरा सडा-गला कुल 900 लीटर लहान नष्ट किया गय़ा व कच्ची शराब बनाने की भट्टी के उपकरण जप्त किये गये। वापसी पर कुल 04 आरोपीयो के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किये गये।
क्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सिंगार थाना प्रभारी गरोठ व गरोठ पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा ।