BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2023, 11:37 am
BIG REPORT : सीसी रोड़ स्वीकृत हो गया पर आज तक बनाने कोई नहीं आया, गणपति नगर, शगुन रेसीडेंसी व क्लासिक क्राउन कॉलोनी के रहवासियों में आक्रोश, अब करेंगे आंदोलन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। इन्दिरा नगर के समीप वार्ड नं. 08 के अंतर्गत आने वाले शगुन रेसीडेंसी, क्लासिक क्राउन कॉलोनी व गणपति नगर सहित आसपास क्षेत्रों के रहवासियों को बारिश के दिनों में बदतर हालातों से गुजरना पड़ता है हर बारिश में यहां के रहवासी ग्रामीण क्षेत्रों से भी बदतर हालातों में जीवन जीने पर मजबूर रहते है। बारिश में यहां के हालात किसी से छिपे नहीं है। अगस्त 2022 की बारिश में नपा की पूर्व सीएमओ गरिमा पाटीदार, श्याम टांकवाल, आरएन कदवा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने मौके पर ही रहवासियों से चर्चा कर समस्या निदान के वादे किये और वादा खिलाफी कर गये और आज 11 माह बाद भी स्थित वही ढाक के तीन पात बनी हुई है। जिससे रहवासियों में नपा के जिम्मेदारों के विरूद्ध गहन आक्रोश पनप रहा है, अगर आगामी एक माह के भीतर समस्या हल नहीं हुई तो रहवासी बड़ा आंदोलन करेंगे जिसकी समस्त जवाबदारी नपा प्रशासन की होगी।
इस संबंध में गणपति विकास समिति के अध्यक्ष केपीएस झाला व कार्यवाहक अध्यक्ष मनीष चान्दना ने बताया कि बारिश के दिनों में क्षेत्र  में घुटनों तक पानी भर जाता है बच्चे स्कूल नहीं जा पाते है पानी निकलने तक आवागमन बंद हो जाता है। पैदल जाने वालो को पानी में जहरीले जानवरों का डर बना रहता है वहीं अप्रिय घटना की संभावना भी बनी रहती है। बीती बारिश में जब हालात बिगड़े और किसी ने ध्यान नहीं दिया जिसके चलते रहवासियों ने अर्धनग्न अवस्था में पानी में खड़े होकर आंदोलन किया थाा जिसके बाद जागे नपा के जिम्मेदार मौके पर पहुंचे और जेसीबी से अस्थायी पानी निकासी कर उपस्थित रहवासियों से चर्चा करते हुए कहा था कि पानी रूक जाने पर सड़क के काम के साथ ही पानी निकासी हेतु पाईप लाईन डालकर निदान करवा दिया जायेगा। रहवासियों ने लगातार नपा के जिम्मेदारो से सम्पर्क किया, आवेदन दिया लेकिन आज 11 माह बाद भी स्थिति वहीं की वहीं बनी हुई है। इस क्षेत्र के हालात ये है अभी दो दिनों पूर्व हुई बारिश से इस क्षेत्र की सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया था। ऐसे में समझा जा सकता है कि बारिश में क्या हालात होंगे।
केपीएस झाला व मनीष चान्दना ने बताया कि गणपति नगर जाने वाला मुख्य मार्ग जो शगुन रेसीडेंसी व क्लासिक क्राउन के बीच से होकर जाता है जो यहां का प्रमुख मार्ग है जहां सीसी रोड़ स्वीकृत हो गया लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हो सका है। इस क्षेत्र के रहवासियों ने नपा के जिम्मेदारों को आगाह करते हुए चेताया कि समय रहते इस क्षेत्र के समस्या का निदान त्वरित किया जाये अन्यथा इस बार रहवासियों के हित में जो आंदोलन होगा वो ऐतिहासिक और समस्या निदान के लिये आर पार की लड़ाई का होगा जिसकी समस्त जवाबदारी नपा प्रशासन की होगी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE