BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2023, 2:14 pm
BIG NEWS : नीमच-मंदसौर हाइवे और मंडी से माल बेचकर जाते किसान, जब पिपलिया जोधा के यहां पीछे से आई बोलेरो ने मारी टक्कर तो शुरू हुआ विवाद, वाहन चालकों ने किया ट्रेक्टर सहित ड्राईवर का अपहरण, ग्रामीणों ने किया एसपी ऑफिस का घेराव, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े रवि पोरवाल की खबर    

Share On:-

मंदसौर। बीती रात कृषि मंडी से उपज बेचकर आ रहे ट्रैक्टर चालक के अपहरण और एक अन्य व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। अभी तक किडनैप हुए ट्रैक्टर चालक का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने 5 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुथार बोलिया गांव के मांगीलाल पिता जोधाजी ने शिकायत दर्ज करवाई कि 20 जून की रात में ट्रैक्टर चालक कैलाश पिता राधेश्याम तंबोली दोनों नीमच कृषि उपज मंडी में मुंगफली के दाने व पोस्ता दाना बेचकर वापस आ रहे थे। वापसी में रात के करीब सवा बारह बजे जोधा पिपलिया ग्रिड के पास पीछे से आए बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 45 सी 1284 ट्रॉली से टकरा गया।

हादसे के बाद जीप में बैठे 5-6 व्यक्तियों ने मारपीट करते हुए बोलेरो वाहन में हुए नुकसान की भरपाई के लिए रुपए मांगे। आरोपियों ने मारपीट करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली छीनकर बुजुर्ग मांगीलाल और ट्रैक्टर चालक कैलाश का अपहरण कर लिया। इसी दौरान किसी तरह बुजुर्ग ट्रैक्टर से कूदकर भाग निकला जबकि आरोपियों ने चालक का अपहरण कर लिया।

मामले में बुजुर्ग मांगीलाल की शिकायत के बाद नाहरगढ़ निवासी निलेश उर्फ बाबा पिता गोविन्द राठौर, घनश्याम पिता मनोहरदास बैरागी, देवेन्द्र उर्फ नरेन्द्र पिता भंवरलाल जिनगर, गट्टुनाथ पिता बापूनाथ कालबेलिया और अजय उर्फ नाना पिता दिनेश के खिलाफ मारपीट कर अपहरण करने के आरोप में प्रकरण दर्ज किया है। 

इतना समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अपह्रत ट्रैक्टर चालक का पता नहीं लगा पाई है। जिसको लेकर ग्रामीण आज एसपी कार्यालय पहुंचे। नारेबाजी करते हुए एक आवेदन कार्यालय में दिया और दोषियों को जल्द पकड़ने के साथ अपहरण हुए ट्रेक्टर चालक कैलाश का भी जल्द पता लगाने की बात कही। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि बापूनाथ पिता करुनाथ ने सभी ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी दी है। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस मामले में गंभीरता नहीं बरत रही है। उधर, पुलिस 5 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE