देवास। हाटपीपल्या पुलिस ने ऐसे वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया जो वाहन चोरी करने के साथ ट्रक कटिंग की वारदात को अंजाम देते थे। जिले में वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर सख्ती से इसपर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने दिशानिर्देश जारी किये थे। चोरी की घटना को देने वाले आपराधिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही कर आपराधिक गतिविधियों को पूर्णतरू नियंत्रित करने हेतु किये जा रहे है। दिनांक 20 जून को पुलिस चौकी नेवरी थाना हाटपीपल्या जिला देवास स्टॉफ द्वारा बरोठा फाटा नेवरी पर वाहन चौकिंग लगाई गई थी। पुलिस चौकिंग को देखकर दो आरोपियों ने बिना नम्बर की मोटर सायकल से भगाने की कोशिश की ,पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने नाम शिवेश हाडा उम्र 19 व धर्मेंद्र हाड़ा उम्र 22 निवासी कंजर मोहल्ला पीपलरावां बताए। आरोपियों के कब्जे से मिली होंडा साईन मोटर सायकल को चेक किया तो चेचिस नंवर दिखाई नहीं दे रहे थे। जिसके इंजिन नम्बरों को व्ही. डी. पोर्टल साफ्टवेयर में चौक करते पाया गया कि उक्त मोटर सायकल चोरी की होना पाई गई जिसके पश्चात उक्त आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की गई तो उनके द्वारा देवास, शाजापुर, सीहोर एवं अन्य जिलों से दो पहिया वाहनों की चोरी करना कबूल किया है।अभी तक की पूछताछ में आरोपीगणों ने कुल 09 से अधिक दो पाहिया कुल कीमती 06 लाख का मश्रुका चोरी करना स्वीकार किया है।