BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2023, 8:03 pm
KHABAR : लखेरा समाज मंदिर ट्रस्ट नीमच के तत्वावधान में उत्साह के साथ मनाया जाएगा श्री चैना कुशला माता दो दिवसीय महोत्सव, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच।  लखेरा समाज मंदिर ट्रस्ट नीमच के तत्वावधान में श्री चैना कुशला माता मंदिर नीमच पर दो दिवसीय चैना कुशला माता एवं रूप जी महाराज महोत्सव का आयोजन  आज 25 जुन रविवार को  सुबह 9:00 बजे गणपति स्थापना के साथ समारोह का शुभारंभ  अतिथि महंत श्री अयोध्या दास जी शास्त्री महराज के पूजन पाठ के बाद शाम 6:00 बजे विश्व कल्याण एवं देश की समृद्धि हेतु यज्ञ में मंत्रोचार के साथ  होगा।
तत्पश्चात गायत्री माता, गंगा माता एवं श्री चैना कुशला माता की महाआरती दीप प्रज्वलन के साथ होगी और सायंकाल 8बजे से  भजन संध्या का आयोजन होगा। लाक्षकार बालकृष्ण सोलंकी ने बताया कि समारोह के द्वितीय दिवस  26 जून सोमवार को प्रातः 8 बजे  श्री चैना कुशला माता का पूजन  यज्ञ एवं चालीसा पाठ का आयोजन, 9:00 बजे धार्मिक चढ़ावे की बोलियां लगाई जाएगी। अतिथियों एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान  एवं उदबोधन होगा जिसमें समाज उत्थान और देश हित में जागरूकता के लिए युवाओं के योगदान मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।तत्पश्चात  सुबह 11:30 बजे सनातन संस्कृति के वैभव की प्रतीक सती शिरोमणि मां श्री चैना कुशला माता एवं धर्म रक्षा के अग्रदूत श्री रूप जी महाराज की शोभायात्रा  नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण पर निकलेगी। जिसमें क्षत्रिय लखेरा समाज की नारी शक्ति  मंगल  कलश यात्रा, क्षत्राणी के रूप में युवतियाँ एवं शौर्य के प्रतीक  युवकों के साथ अखिल भारतीय लखेरा महासभा, अखिल मध्यप्रदेश, राजस्थान,  हरियाणा, अखिल गुजरात महाराष्ट्र के गणमान्य समाज सेवी बन्धुओं के साथ कला और संस्कृति के उत्थान में दिन रात समर्पित समस्त लखेरा समाज के समाजनों द्वारा  चल समारोह नगर भ्रमण कर पुनः श्री चैना कुशला माता मंदिर, नीमच पर पहुंचेगा। जहाँ  धर्म सभा  को श्री श्री 108 श्री अयोध्या दास जी शास्त्री महाराज द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। मातारानी की महाआरती और प्रसादी के साथ दो दिवसीय समारोह का समापन होगा। महोत्सव के लिए   लखेरा समाज मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष किशोर सिंह चौहान, उत्सव समिति अध्यक्ष प्रकाश परिहार, लखेरा युवा मण्डल के अध्यक्ष कपिल हाटड़िया और गणमान्य समाज सेवी सुरेश बागड़ी, गोपाल भाटी, रमेश बागड़ी,  रतन लखेरा, ओमप्रकाश केथुनिया, शंभु लाल चौहान, राधेश्याम चौहान,अमृत सोलंकी, रामनिवास केथुनिया, बाल किशन नैनवाया, राजेन्द्र चौहान, अमृत बागड़ी सहित युवा शुभम परिहार, चिराग सोलंकी, सुनिल केथुनिया आदि कई वरिष्ठ और युवाओं द्वारा  समाज जनों से जनसंपर्क किया है।इसी के साथ मंदिर का जिर्णोद्धार कार्य भी जारी हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE