मनासा। प्रजापति समाज द्वारा सोमवार को मनासा नगर में तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में नगर सहित आसपास क्षेत्र से प्रजापति समाज के लोग तुलसी विवाह में शामिल हुए।
सोमवार को शाम 5 बजे कृष्ण मंदिर से नगर के मुख्य मार्गों से भगवान चारभुजा नाथ की शाही बारात बेंडबाजो के साथ निकाली गई और रामकन्या पति जगदीश प्रजापत के घर जुनासाथ पहुँची। जहाँ विधिवत तुलसी विवाह आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओ और युवाओ ने हिस्सा लिया।